सरकारी नौकरी सिर्फ एक जॉब नहीं, बल्कि लाखों उम्मीदवारों को सपना होता है। जिसके लिए जीवन के कई अहम साल, दिन-रात की कड़ी मेहनत और लंबा संघर्ष करना पड़ता है, तब जाकर चुनिंदा काबिल युवा अपने लक्ष्य को हासिल कर पाते हैं। लेकिन झुंझुनं के मलसीसार से पूर्व सरपंच के नाम से व्हॉट्सएप ग्रुप पर शेयर किए गए सरकारी नौकरी में कथित 'सेटिंग' के मैसेज न सिर्फ युवाओं को मेहनत पर पानी फेर रहे हैं, बल्कि पूरे सिस्टम को फेल साबित कर रहे हैं।
दरअसल, हाल ही में मलसीसर के पूर्व सरपंच विनोद प्रजापित के नाम से व्हॉट्सएप ग्रुप 'हलचल' में कथित हर सरकारी नौकरी में सेटिंग के दावे वाले मैसेज सामने आए हैं। पोस्ट में लिखा है, 'सरकारी बैंक SBI में ग्रेजुएट और कंप्यूटर नॉलेज वाले उम्मीदवारों की जरूरत है। गांरटी के साथ नौकरी है। कोई भी जरूरी समझते हैं तो 3 दिनों में संपर्क करें।'
इसके अलावा मैसेज में 'सही कीमत का जिक्र', 'मलाईदार महकमे व संविदा पर सेटिंग के ऑफर', राजस्थान पटवारी से चपरासी तक में कईयों की नौकरी लगवाने की बात' और यहां तक कि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की अलग-अलग भर्तियों में नौकरी लगवाने की गांरटी तक देने की बात कही गई है। इस व्हॉट्सएप ग्रुप 'हलचल' के एडमिन भी पूर्व सरपंच हैं, जहां खुलेआम सरकारी नौकरी में सेटिंग की चर्चा हो रही है।
चपरासी भर्ती में 'सेटिंग' की बात
मैसेज में कथित तौर पर कहा गया कि जिन्होंने उनसे संपर्क किया था, उन सभी को सरकारी नौकरी मिल गई है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (चपरासी) भर्ती को लेकर भी संपर्क करने वाले अभ्यर्थियों के चयन की उम्मीद की बात कही गई है। मैसेज में लिखा है, '10-12 तारीख को 4th Class चपरासी भर्ती का रिजल्ट आने की संभावना है। जिसने मुझसे संपर्क कर तैयारी की है, परीक्षा दी है। उन सबके सेलेक्शन होने की पूरी उम्मीद है।'
आगे लिखा है, 'सबका साथ सबका विकास, दुनिया में हर चीज मिल सकती है। बस उसकी पहचान और सही कीमत सबको पता नहीं है। अब भी आगे मेरे से मिलोगे तो फायदे में रहोगे।- विनोद प्रजापति पूर्व सरपंच मलसीसर झुंझुनू।'
'मलाईदार महकमे में जाने वाले संपर्क करें'
मैसेज के साथ संपर्क करने के लिए एक मोबाइल नंबर भी शेयर किया गया है। साथ ही लिखा है कि जयपुर, अजमेर कोटा, बिकानेर, अलवर सहित राजस्थान के महानगरों में महानगरपालिका में संविदा पर सरकारी विभागों में संविदा पर लगने वालों की जरूरत है। मलाईदार महकमे में जाना है तो संपर्क कर लेना।
पूर्व सरपंच ने सिर्फ प्रचार बताया
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, जब व्हॉट्सएप ग्रुप में भेजे गए सरकारी नौकरी में 'सेटिंग' के दावों को लेकर पूर्व सपरपंच घिरे तो उन्होंने इसे सिर्फ प्रचार बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, उनका कहना है कि वे बच्चों सिर्फ पढ़ाई के लिए टिप्स देते थे। अब बाहर रहते हैं तो समय नहीं मिलता है। सोशल मीडिया पर किए गए मैसेज को सिर्फ प्रचार बताया। मामला को तूल पकड़ता देख व्हॉट्सएप ग्रुप से सरकारी महकमों में 'सेटिंग' वाले सभी मैसेज डिलीट कर दिए गए हैं।
राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री ने उठाए सवाल, जांच की मांग
राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा इस पूरे मामले पर भजनलाल सरकार को घेरते हुए भाजपा सरकार में पेपर लीक, चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी, सेटिंग और फर्जीवाड़े को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, 'पूर्व सरपंच विनोद प्रजापति के चैट मौर मैसेज में सरकारी भर्तियों में सेंटिंग, गारंटी से चयन और नौकरी लगवाने के दावे भजनलाल सरकार के कथित पारदर्शी सिस्टम की पोल खोल रहे हैं।