आयकर विभाग में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह सबसे अच्छा मौका है। 10वीं-12वीं पास युवाओं को भी आवेदन करने का मौका दिया गया है। इस भर्ती अभियान में टैक्स असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग (MTS) के 100 से ज्यादा खाली पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

दरअसल, इनकम टैक्स, दिल्ली विभाग ने नई भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। टैक्स असिस्टेंट (पे-लेवल-4), स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (पे लेवल-4) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (पे लेवल-1) पदों पर स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती की जाएगी।
10वीं पास से ग्रेजुएट कैंडिडेट्स को फॉर्म भरने का मौका दिया गया है। सबसे अहम बात यह कि योग्य आवेदकों को इस सरकारी भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।
नोट: इस भर्ती अभियान में पुरुष उम्मीदवारों को लिए 67 और महिला उम्मीदवारों के लिए 52 सीटें आरक्षित हैं, जिन्हें विभिन्न खेलों जैसे एथलेटिक्स, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी आदि में बांटा गया है।
Income Tax Vacancy Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

  • शैक्षणिक योग्यता: टैक्स असिस्टेंट पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से बैचलर डिग्री होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के लिए 12वीं पास और 80 शब्द प्रति मिनट डिक्टेशन स्टेनो स्किल होना जरूरी है। इसके अलावा एमटीएस पद पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

  • आयु सीमा: योग्य स्पोर्ट्स पर्सन की कम से कम उम्र 18 साल और अधिकतम 27 साल तक ही होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के मेधावी खिलाड़ियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 साल से 10 साल तक की छूट मिलेगी।

  • शर्तें: यह भर्ती सिर्फ उन खिलाड़ियों के लिए है, जिन्होंने 1 जनवरी 2020 से 15 अक्टूबर 2026 के बीच इंटरनेशनल गेम्स में देश का, नेशनल, स्टेट लेवल या केंद्र शासित प्रदेशों में राज्य का प्रतिनिधित्व कर तीसरी पोजिशन तक हासिल की हो। इसके अलावा इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट या खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मेडल जीते हों।


बिना परीक्षा कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी?

यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत निकाली गई है। इसलिए इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। आवेदकों का चयन उनकी खेल उपलब्धियों, योग्यताओं और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग सिर्फ दिल्ली रीजन में होगी। शुरुआती 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा। सेलेक्ट होने वाले खिलाड़ी को कम से कम 10 सालों तक दिल्ली रीजन की ओर से टूर्नामेंट में हिस्सा लेना होगा और 10 साल तक इंटर-चार्ड ट्रांसफर की परमिशन नहीं होगी।