ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास शनिवार रात करीब दो बजे हुए हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। ढलान पर ब्रेक फेल होने से बेकाबू ट्रक श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को रौंदते हुए मंदिर के 200 साल पुराने प्रवेश द्वार से टकराकर पलट गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंदिर की दीवार ढह गई। कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मंदिर की दीवार ट्रक के रास्ते में नहीं आती, तो उसकी चपेट में और भी लोग आ सकते थे।


ग्वालियर में ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचला, 15 मौतें, 26 घायल

ग्वालियर में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मियों समेत 26 लोग घायल हैं।