भारत-अफ्रीका संबंध हजारों साल पुराने
महाद्वीप के साथ जुड़ाव का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा कि अफ्रीका भारत की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने भारत और अफ्रीका के संबंधों को हजारों साल पुराना बताया। उन्होंने कहा, भारत और अफ्रीका की विकास से जुड़ी उम्मीदें और ऐतिहासिक अनुभव एक जैसे हैं। इसके साथ ही दोनों एक ज्यादा न्यायपूर्ण वैश्विक व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध हैं।जयशंकर ने दोनों के विकास लक्ष्यों का जिक्र किया और कहा कि भारत 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, "हम अपनी आजादी की 100वीं सालगिरह तक खुद को बदलना चाहते हैं। इसी तरह अफ्रीका ने एजेंडा 2063 के जरिए अपना विजन पेश किया है, जिसमें उस अप्रीका की रूपरेखा बताई गई है जिसे हम चाहते हैं।"

