कजाकिस्तान में 200 साल बाद दुनिया के इकलौते असली जंगली घोड़े ने लिया जन्म, खुशी की लहर, जगी उम्‍मीद

Updated on 10-10-2026 12:20 PM
अस्ताना: कजाकिस्तान के घास के मैदानों में 200 साल बाद दुनिया के आखिरी बचे असली जंगली घोड़े की वापसी हो गई है। इसी साल 22 अगस्त की सुबह कजाकिस्तान के स्टेपी इलाके में एक वाइल्डलाइफ सैंक्चुअली में 7 साल की प्रजेवाल्स्की घोड़ी ने बच्चे को जन्म दिया। यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) के अनुसार, जानकारों का मानना है कि यह शायद दो सदियों में इन घास के मैदानों में पैदा होने वाला पहला प्रजेवाल्स्की घोड़ा है। इसके ठीक 8 दिन बाद छह साल की घोड़ी उम्ब्रा ने एक और नर बच्चे को जन्म दिया।

1969 में आखिरी बार मैदान में आए थे नजर

प्रजेवाल्स्की घोड़ों के जन्म ने इनके संरक्षण में जुटे कार्यकर्ताओं में बड़ी उम्मीद जगाई है। यह इसलिए भी खास है कि इन घोड़ों को कभी विलुप्ति के कगार पर मान लिया गया था। आखिरी बार ये घोड़े 1969 में गोबी के रेगिस्तान में खुले में घूमते हुए देखे गए थे। हाल ही में कजाकिस्तान ने इन घोड़ों के संरक्षण को लेकर प्रोग्राम शुरू किया गया है।

यूरोप के चिड़ियाघरों से लाए गए कजाकिस्तान

2024 से अब तक 22 प्रजेवाल्स्की घोड़ों को यूरोप के चिड़ियाघरों से कजाकिस्तान के अलीबी रीइंट्रोडक्शन सेंटर में लाया गया है। 2029 तक यहां 40 घोड़े लाने की योजना है। प्रजेवाल्स्की घोड़ों को धरती पर बचे आखिरी असली जंगली घोड़ा कहा जाता है और प्रजाति बेहद दुर्लभ है।

प्रजेवाल्स्की घोड़ों के संरक्षण में जुटे अल्बर्ट सलेमगेरेयेव ने पहले घोड़े के जन्म की कहानी बताते हुए कहा कि उन्हें 22 अगस्त की सुबह सैंक्चुअरी से अपने एक साथी का फोन आया। वे कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना से 12 घंटे गाड़ी चलाकर अलीबी रीइंट्रोडक्शन सेंटर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब वे पहुंचे तो बच्चा अपनी मां के पास दुबककर बैठा था। उसके पैर अभी भी लड़खड़ा रहे थे।
मेरे लिए बहुत यह बहुत भावुक पल ता। यह मेरे लिए सिर्फ एक और घोड़ा नहीं है। यह कजाकिस्तान में एक नई पीढ़ी की शुरुआत है।
अल्बर्ट सलमगेरेयेव, वाइल्डलाइफ कंजर्वेशनिस्ट

कैसे खत्म हो गई मध्य़ एशिया से आबादी?

कभी प्रजेवाल्स्की घोड़े बड़ी संख्या में मध्य एशिया के मैदानों में घूमा करते थे। उनके छोटे और मजबूत शरीर इस इलाके की कड़ाके की ठंड में शरीर की गर्मी बनाए रखने के लिए बहुत उपयुक्त थे। 1900 के दशक के बीच तक शिकार, खेती के चलने रहने की जगह खत्म होने और पालतू जानवरों से मुकाबले के चलते इनके झुंड खत्म हो गए। ये घोड़े यूरोप के चिड़ियाघरों में बचे रहे, जहां एक बड़े ब्रीडिंग प्रोग्राम ने इनके जेनेटिक पूल को सुरक्षित बनाए रखने में मदद की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
लंदन/इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे बंद कमरों में 'बैकचैनल बातचीत' का दौर शुरू होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। किंग्स कॉलेज लंदन की वॉर स्टडीज…
 10 October 2026
अस्ताना: कजाकिस्तान के घास के मैदानों में 200 साल बाद दुनिया के आखिरी बचे असली जंगली घोड़े की वापसी हो गई है। इसी साल 22 अगस्त की सुबह कजाकिस्तान के…
 10 October 2026
अदीस अबाबा: इथियोपिया के दौरे पर पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र समेत वैश्विक संस्थाओं में सुधारों को लेकर अड़ंगा लगाने वालों पर जमकर बरसे। जयशंकर…
 10 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा दक्षिण अफ्रीकी कानून विशेषज्ञ और ICC की पूर्व…
 10 October 2026
सैन जोस: मध्य अमेरिका के खूबसूरत देश कोस्टा रिका के दक्षिणी डिक्विस डेल्टा क्षेत्र में लगभग 100 साल पहले जब केला के बागानों के लिए घने वर्षावनों को साफ किया…
 10 October 2026
न्यूयॉर्क: शुक्रवार को भारत ने UN जनरल असेंबली की पहली कमिटी में 'राइट ऑफ रिप्लाई' का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान पर निशाना साधा। भारत ने कहा कि परमाणु हथियारों को…
 08 October 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की छठी कमेटी की बैठक में पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने जिस आतंकवाद को पैदा किया था, अब…
 08 October 2026
वॉशिंगटन: भारत और अमेरिका मिलकर हिंद महासागर में अपनी स्थति मजबूत करने के प्लान पर काम कर रहे हैं। दोनों देशों की श्रीलंका , मालदीव और मॉरीशस जैसे क्षेत्रीय देशों…
 08 October 2026
बर्लिन: जनवरी 2007 में जर्मनी में नौ साल के फेलिक्स फिंकबाइनर चौथी कक्षा में थे तो उन्हें क्लाइमेट चेंज ( जलवायु परिवर्तन ) पर प्रेजेंटेशन देना था। इसी पर पढ़ते…
Advt.