नीम करोली बाबा पर 2 करोड़ में बनी 'हनुमान अंश' 400 करोड़ पार, Box Office पर 'एवेंजर्स एंडगेम' ने जोड़ लिए हाथ

Updated on 28-09-2026 12:16 PM
नीम करोली बाबा के जीवन पर प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' को दर्शकों के बीच जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म अपनी कहानी और आध्यात्मिक विषय को लेकर चर्चा में है। बाबा नीम करोली की जीवनी पर इस कहानी ने सिनेमाघरों में ऐसा चमत्कार दिखाया है, जिससे हर कोई दंग है। महज 2 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने 52 दिनों में आज कई सौ करोड़ की कमाई कर ये दिखा दिया है कि अच्छी फिल्म को न प्रमोशम की जरूरत है और न ही किसी और तामझाम की। अपने कंटेंट के दम पर ऐसी फिल्में कमाल दिखा सकती है। वहीं पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म मार्वल स्टूडियोज की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' की री-रिलीज ने भी रविवार को खूब कमाई की।

'हनुमान अंश' की बात करें तो फिल्म बिना किसी प्रमोशन के सिर्फ 355 शोज़ के साथ थिएटरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन जहां केवल 10 लाख रुपये की कमाई की वहीं आठवें दिन कलेक्शन केवल 4 लाख हुई और इसी के साथ फिल्म को फ्लॉप करार दे दिया गया। हालांकि, मेकर्स ने हार नहीं मानी और लगातार वे जुटे रहे। फिल्म ने 17वें दिन जादू किया और कमाई करोड़ों में हुई जिसके बाद अब 52 दिनों के भीतर फिल्म ने 400 करोड़ पार कमाई कर ली है।

'हनुमान अंश' ने की कितनी कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 52वें दिन भी बम्पर कमाई कर ली है। फिल्म ने 4,387 शोज़ के साथ ही ₹9.00Cr की कमाई कर ली है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक ₹307.03Cr की कमाई देश भर में की है। वहीं 11 सितंबर से ये फिल्म विदेशों में भी रिलीज हुई और वहां भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने केवल विदेशों में अब तक ₹38.50 Cr की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के नाम पर 'हनुमान अंश' ने अब तक ₹401.20 Cr की कमाई कर ली है। इसी के साथ ये फिल्म भारत की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो चुकी है जो ऑलटाइम ब्लॉकबस्टक की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुकी है।

Avengers: Endgame Encore के लिए प्लॉट तैयार

अब बात करते हैं साल 2019 की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' की जो सिनेमाघरों में 25 स‍ितंबर को री-रिलीज हुई है। मार्वल स्टूडियोज की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को इस बार भी दर्शकों से वैसा ही प्यार मिल रहा है। 'Avengers: Endgame Encore' में 4 नए सीन जोड़े गए हैं, जो फिल्म में अनसुलझे रह गए कुछ अहम सवालों के जवाब देते हैं। 'एवेंजर्स: डूम्‍सडे' की रिलीज से पहले इस फिल्म ने थिएटरों में शानदार परफॉर्म करके नई फिल्म के लिए प्लॉट तैयार कर लिया है। आइए जानते हैं, इस फिल्म ने रविवार को कितनी कमाई की है।

'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' ने रविवार को कितनी कमाई की

रिपोर्ट के मुताबिक,'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' ने रविवार को 3,787 शोज़ के साथ ₹7.55Cr की कमाई की है। भारत में तीन दिनों में इस फिल्म ने अब तक ₹22.49Cr की कमाई कर ली है। वहीं इस फिल्म ने ₹26.90 Cr का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
'बिग बॉस 20' के घर में जहां काजी तौकीर अपने गाने से रोज लोगों का दिल जीत रहे हैं, वहीं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के साथ कुछ उल्टा…
 29 September 2026
अजय देवगन, तब्‍बू और जयदीप अहलावत स्‍टारर 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' की रिलीज में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं। गांधी जयंती के मौके पर 02 अक्‍टूबर को विजय सलगांवकर…
 29 September 2026
दिग्‍गज एक्‍टर, मार्शल आर्टिस्ट और फिल्‍ममेकर जैकी चैन की मौत की फर्जी खबर ने उनके फैंस को गहरा झटका दिया है। सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटों में कई ऐसे…
 29 September 2026
पंकज त्रिपाठी की फिल्‍म 'ओह माय डॉग' बीते महीने 07 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म भले ही महज ₹4.98 करोड़ की नेट कमाई…
 29 September 2026
'बिग बॉस 20' में नजर आ रहीं 30 साल की मॉडल-एक्ट्रेस उदिति सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शो में वह कई बार अपने 40…
 29 September 2026
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी लाइफ में जहां ऊंचाइयां देखी हैं वहीं उन्होंने वो दौर भी देखा है जहां खाने-पीने को लेकर भी आफत होती थी। उनकी…
 28 September 2026
पटना के पास बिहटा के एक 400 साल पुराने इतिहास और वन देवी मंदिर की मान्यता कि सूर्यास्त के बाद इस जंगल में जाना वर्जित है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना…
 28 September 2026
नीम करोली बाबा के जीवन पर प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' को दर्शकों के बीच जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म अपनी…
 28 September 2026
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने करीना कपूर खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा शेयर किया। आमिर ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार करीना को…
Advt.