आपकी (आमिर खान) परफेक्शन वाली आदत। यह गलत नहीं है लेकिन हर चीज बिल्कुल वैसी ही होनी चाहिए जैसी आप चाहते हैं। जब तक वैसा नहीं होता, तब तक आप संतुष्ट नहीं होते। कभी-कभी यह थोड़ा परेशान करने वाला हो जाता है।
करीना कपूर
15 साल बाद सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' में साथ नजर आए
आमिर खानऔर करीना कपूर ने बाद में कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों पहली बार 2009 की सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' में साथ नजर आए, जिसमें आमिर ने रैंचो और करीना ने पिया का किरदार निभाया। इसके बाद 2012 में दोनों ने रीमा कागती निर्देशित थ्रिलर 'तलाश: द आंसर लाइज़ विदिन' में स्क्रीन शेयर की।2022 की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखे थे दोनों
फिल्म में आमिर इंस्पेक्टर सूरजन शेखावत और करीना रहस्यमयी रोजी की भूमिका में थीं। रानी मुखर्जी भी इस फिल्म का अहम हिस्सा थीं। आमिर और करीना की आखिरी ऑन-स्क्रीन जोड़ी 2022 की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई दी, जो हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रूपांतरण थी। इसमें आमिर ने लाल सिंह चड्ढा और करीना ने रूपा डिसूजा का किरदार निभाया।