भोपाल । अभिनेत्री व मॉडल त्विषा शर्मा की मौत के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट और जबलपुर हाई कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति सूर्यकांत स्वयं इस पर विचार करेंगे कि मामले की सुनवाई भोपाल में होगी या इसे दिल्ली स्थानांतरित किया जाए।पीड़ित पक्ष ने लगाई याचिका
मृतका के पिता ने निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रकरण दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की है। वहीं, मामले में आरोपित पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर भी शुक्रवार को जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।
सीबीआई की जांच जारी
नोएडा निवासी मॉडल त्विषा शर्मा की 12 मई 2026 को भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनके स्वजन ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। मामले की जांच सीबीआई कर रही है।