प. बंगाल में दुकान खोलने को लेकर दो समुदाय भिड़े:5 घायल, 29 उपद्रवी गिरफ्तार; भाजपा नेता का दावा- मंदिर भी तोड़ा गया

Updated on 12-06-2025 01:39 PM

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के रवींद्रनगर इलाके में बुधवार को दो समुदायों के बीच दुकान खोलने को लेकर हिंसक झड़प हो गई। उपद्रवियों ने पुलिस थाने के बाहर पथराव किया, टायर जलाए और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना में 5 लोग घायल हो गए। वहीं, 1 महिला पुलिसकर्मी सहित कई पुलिसवाले भी घायल हुए हैं। स्थिति संभालने के लिए कोलकाता पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी और राज्य के अन्य भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि रवींद्र नगर पुलिस स्टेशन के पास मेटियाब्रुज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महेशतला के वार्ड नंबर 7 में एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ की गई।

शुभेंदु ने इंस्पेक्टर को निलंबित करने की मांग की

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना दिया और केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की। उन्होंने राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस से रवींद्रनगर थाने के इंस्पेक्टर मुकुल मिया को निलंबित कर उनकी भूमिका की जांच करने की मांग भी की है।

शुभेंदु ने आरोप लगाया कि शिव मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई। मुकुल मिया ने हिंसा के दौरान जानबूझकर लापरवाही बरती और उपद्रवियों को संगठित होने का मौका दिया। साथ ही उनके राजनीतिक जुड़ाव की भी बात कही। उन्होंने कहा कि मुकुल ने हिंदू पक्ष को प्रताड़ित किया है। 

भाजपा बोली- पुलिस ने हमलावरों की जगह पीड़ितों पर कार्रवाई की

बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है और पुलिस ने हमलावरों के बजाय पीड़ितों पर कार्रवाई की। दोनों नेताओं ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस से हस्तक्षेप की मांग की है।

तृणमूल बोली- भाजपा स्थानीय विवाद को सांप्रदायिक रंग दे रही

तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह एक स्थानीय विवाद था, जिसे भाजपा सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है। कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने हिंसा की निंदा की और घायल पुलिसकर्मियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

11-12 अप्रैल को मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़की थी

पश्चिम बंगाल में 11-12 अप्रैल को नए वक्फ बोर्ड कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ उग्र हो गई थी। इसके बाद मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई। इसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 June 2025
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। यात्रियों में 52 ब्रिटिश और 6…
 12 June 2025
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के रवींद्रनगर इलाके में बुधवार को दो समुदायों के बीच दुकान खोलने को लेकर हिंसक झड़प हो गई। उपद्रवियों ने पुलिस थाने के…
 12 June 2025
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले हो सकता है। अगले हफ्ते से इस दिशा में कवायद तेज हो…
 12 June 2025
तेलंगाना के सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नुने श्रीधर के 13 ठिकानों पर मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने छापेमारी की। इस दौरान करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त की…
 12 June 2025
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि ज्यूडिशियल रिव्यू (न्यायिक समीक्षा) की शक्ति का इस्तेमाल संयम से करना चाहिए। ऐसा तभी हो, जब कोई कानून संविधान…
 12 June 2025
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की। ये मीटिंग मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में करीब डेढ़ घंटे…
 12 June 2025
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा- बुधवार को एक ही दिन में भारत की कूटनीति (डिप्लोमेसी) को अमेरिका से तीन बड़े झटके लगे हैं। इनसे भारत की विदेश…
 11 June 2025
भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानी ISS ले जाने वाला एक्सियम-4 मिशन चौथी बार टाल दिया गया है। इसे आज 11 जून को भारतीय समय अनुसार शाम…
 11 June 2025
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में शबद अपार्टमेंट की नौंवीं मंजिल के फ्लैट में मंगलवार को आग लग गई थी। बचने के लिए एक शख्स ने दो बच्चों के साथ बालकनी…
Advt.