सिंगापुर, UAE, हांगकांग, मॉरीशस और चीन... भारत से चुपचाप निकल गए 1.29 लाख करोड़, किसने भेजे?

Updated on 20-08-2026 04:59 PM
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने पैसे विदेश भेजने वाले एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। इसमें 6,422 नई संस्थाओं को लिप्त पाया गया है जिन्होंने कुल मिलाकर 1.29 लाख करोड़ रुपये विदेश भेजे। इस मामले में 394 फर्मों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है और कंपनियों तथा व्यक्तियों के एक बड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब रुपया भारी दबाव में है। रुपये की गिरावट को रोकने के लिए RBI को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर बेचकर लगातार दखल देना पड़ रहा है।

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक जांच में पाया गया है कि पैसे का एक बड़ा हिस्सा कुछ खास देशों को भेजा गया। सिंगापुर, यूएई, हांगकांग, मॉरिशस और चीन में कुल रेमिटेंस का 72.3% हिस्सा भेजा गया। सिंगापुर में सबसे ज्यादा 41,885 करोड़ रुपये भेजे गए। UAE में 18,331 करोड़ रुपये और हांगकांग में 18,064 करोड़ रुपये भेजे गए।

क्यों बढ़ी विभाग की चिंता?

एक सीनियर अधिकारी ने कि यह एक बहुत बड़ा मामला और बड़े पैमाने पर किया गया ऑपरेशन है। जांच अभी चल रही है। इस मामले में शामिल संस्थाओं के काम करने का तरीका कुछ दिनों बाद ही सामने आ पाएगा। उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी। रेवेन्यू विभाग के बड़े अधिकारी भी इस जांच पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

जांच में विदेशी पते वाली संस्थाओं के बीच पैसे के लेन-देन का एक खास पैटर्न भी सामने आया है। कुल 83 ऐसी संस्थाओं ने 36,175 करोड़ रुपये विदेश भेजे। उनकी ओनरशिप, बिजनेस एक्टिविटी और लेन-देन की बारीकी से जांच की जा रही है। इस दौरान जिस तेजी से पैसे विदेश भेजे गए, उसने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में 43,048 करोड़ रुपये विदेश भेजे गए, जो वित्त वर्ष 2025 के पूरे साल के आंकड़े का 78% है।

एक अधिकारी ने कहा कि इस जांच ने इस बात पर फिर से ध्यान खींचा है कि कैसे कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर और क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल भारत से फंड बाहर भेजने के लिए किया जा रहा है। यह सब ऐसे समय हो रहा है जब आरबीआई डॉलर लिक्विडिटी और करेंसी में उतार-चढ़ाव को मैनेज करने के लिए एक्टिव है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 August 2026
नई दिल्ली: आज के इस डिजिटल जमाने में बहुत ही जरूरी काम से ही लोग बैंक जाते हैं क्योंकि अधिकतर काम ऑनलाइन हो जा रहे हैं। एक खाते से दूसरे…
 20 August 2026
नई दिल्ली: हाल के वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी AI का यूज तेजी से बढ़ा है। इसके कारण बड़ी संख्या में नौकरियां जाने की आशंका है। इस बीच आरबीआई के…
 20 August 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने पैसे विदेश भेजने वाले एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। इसमें 6,422 नई संस्थाओं को लिप्त पाया गया है जिन्होंने कुल मिलाकर 1.29…
 20 August 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक का शेयर आज शुरुआती कारोबार में करीब एक फीसदी उछल गया जबकि पिछले सत्र में यह 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया था। बुधवार…
 19 August 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी डॉलर को दुनिया की सबसे ताकतवर करेंसी माना जाता है। कई दशकों से इसका दबदबा चला आ रहा है। डॉलर दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली…
 19 August 2026
नई दिल्ली: इंजीनियरिंग सेक्टर की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों की बुधवार को मार्केट में धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। 12 से 14 अगस्त 2026 तक खुले बिहारी…
 19 August 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी दो दोस्‍तों की है। इनके नाम हैं कुशल रेड्डी और चहक जैन। वे बेंगलुरु के रहने वाले हैं। क्लाउड किचन में शुरुआती फेलियर और नुकसान झेलने…
 19 August 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट गहराने से हाल में कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। पिछले दो हफ्ते में ब्रेंट फ्यूचर्स की कीमत में लगभग $10…
 19 August 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज बुधवार को एक बार फिर से…
Advt.