अब नहीं पड़ेगी विदेशी सर्वर की जरूरत, जोहो ने लॉन्च किया स्वेदशी 'नाथू ला', जानिए क्या है खूबी

Updated on 10-06-2026 03:03 PM
नई दिल्ली: देश की दिग्गज टेक कंपनी जोहो कॉरपोरेशन ने आज अपने स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए सर्वर 'नाथू ला' को लॉन्च किया। मैनेजइंजन और जोहो जैसे ब्रांड्स की इस मूल कंपनी का कहना है कि नए सर्वर से कुल खर्च में 20 से 30 फीसदी और बिजली खपत में 12 से 18 फीसदी तक की कमी आने की उम्मीद है। नाथू ला सर्वर का मदरबोर्ड और चेसिस प्लेटफॉर्म्स हाडर्वेयर, फमर्वेयर और सिस्टम मैनेजमेंट के क्षेत्र में पांच वर्षों से अधिक समय तक किए गए रिसर्च और डेवलपमेंट का परिणाम है।

कंपनी का कहना है कि इस सर्वर के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट का काम नागपुर में किया गया। इसके लिए कंपनी ने कुछ स्थानीय प्रतिभाओं को रिक्रूट किया था और उन्हें ट्रेनिंग दी थी। इस सर्वर में इंटेल जियॉन 6 प्रोसेसर लगे हैं और इसे इंटेल के सहयोग से विकसित किया गया है। कंपनी का कहना है कि भारत में डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार हो रहा है लेकिन इसके लिए जरूरी सर्वर टेक्नोलॉजी लंबे समय से विदेशों से आती रही है। इसके लिए भारतीय कंपनियों को विदेशी संस्थाओं को रॉयल्टी और लाइसेंस शुल्क चुकाना पड़ता है।'

छह साल की मेहनत का नतीजा

जोहो ने साल वर्ष 2020 में नागपुर में एक छोटी टीम बनाई थी, जिसका उद्देश्य सर्वर डिजाइन जैसे रिसर्च और डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर काम करना था। इसके बाद 2023 में भारत सरकार ने सर्वर समेत कई कम्प्यूटिंग डिवाइसेस के आयात पर प्रतिबंधों की घोषणा की, जिससे देश में इस तकनीक को विकसित करने की जरूरत और स्पष्ट हो गई। इस सर्वर में कस्टमाइज्ड पावर डिलीवरी सिस्टम, जोहो द्वारा विकसित डीसी-एससीएम और अलग-अलग जरूरतों के अनुरूप मॉड्यूलर चेसिस विकल्प दिए गए हैं। इससे इसे विभिन्न प्रकार के उपयोग और डिप्लॉयमेंट के लिए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

भारत की क्षमता

जोहो कॉर्प के सीईओ शैलेश दवे ने कहा, "हमें ऐसा सर्वर सिस्टम बनाने पर गर्व है, जिसे पूरी तरह भारत में डिजाइन किया गया है। यह तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नाथू ला सर्वर का विकास यह प्रदर्शित करता है कि छोटे शहरों और गांवों की प्रतिभाएं भी जटिल तकनीक विकसित कर सकती हैं। रिसर्च, डेवलपमेंट और कौशल विकास में लगातार निवेश के जरिए हम न केवल तकनीक विकसित कर रहे हैं, बल्कि उसे बनाने वाली प्रतिभाओं को भी तैयार कर रहे हैं।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 June 2026
नई दिल्ली: सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज ( CMR Green Technologies ) आईपीओ की बुधवार को शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई। कंपनी के शेयरों ने अपने आईपीओ (IPO) इश्यू प्राइस के…
 10 June 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के बीच सरकार ने इस फाइनेंशियल ईयर के पहले दो महीने में विनिवेश और एसेट की बिक्री से लगभग 20,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। पश्चिम एशिया…
 10 June 2026
नई दिल्ली: देश की दिग्गज टेक कंपनी जोहो कॉरपोरेशन ने आज अपने स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए सर्वर 'नाथू ला' को लॉन्च किया। मैनेजइंजन और जोहो जैसे ब्रांड्स की…
 10 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) के मेल एक्सप्रेस ट्रेन (Mail Express Train) के एसी डिब्बे में आपने कभी सफर किया है? यदि आपने सफर किया होगा तो आपको रेलवे…
 10 June 2026
नई दिल्ली: अगर आप ईपीएफ मेंबर हैं तो आपको बिना किसी प्रीमियम के 7 लाख रुपये तक का लाइफ इंश्योरेंस मिलता है। काफी कम लोगों को इसकी जानकारी होती है।…
 10 June 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 4,703 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इनमें से दो परियोजनाएं आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती से जुड़ी हैं जिनकी कुल…
 09 June 2026
नई दिल्ली: नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा है कि विदेशों में पर्यटन मार्केटिंग बजट में भारी कटौती करने के भारत के फैसले से विदेशी पर्यटकों की…
 09 June 2026
मुंबई: आज हम आपको ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जो बोनस देने वाली है। जी हां, बेंगलुरु की रियल एस्टेट डेवलपर ब्रिगेड इंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) बोनस शेयर…
 09 June 2026
नई दिल्‍ली: गोपाल सिंह 'SDM चायवाला' के नाम से मशहूर हैं। उनका स्‍टॉल कोटा के जवाहर नगर इलाके में एलन समुन्‍नत बिल्डिंग के ठीक सामने लगता है। कभी वह सिविल…
Advt.