EPF मेंबर ध्यान दें... आपको मिलता है 7 लाख का लाइफ इंश्योरेंस, वो भी बिना किसी प्रीमियम के

Updated on 10-06-2026 02:59 PM
नई दिल्ली: अगर आप ईपीएफ मेंबर हैं तो आपको बिना किसी प्रीमियम के 7 लाख रुपये तक का लाइफ इंश्योरेंस मिलता है। काफी कम लोगों को इसकी जानकारी होती है। यह इंश्योरेंस कवर EDLI (Employees' Deposit Linked Insurance) योजना के तहत मिलता है। EDLI स्कीम एक सरकार-समर्थित जीवन बीमा कवर है, जो उन सभी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है जो ईपीएफ ( EPF ) के दायरे में आते हैं।

बीमा विशेषज्ञों के अनुसार, अगर किसी ईपीएफ सदस्य की जॉब के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उसके नॉमिनी या कानूनी वारिस को एकमुश्त बीमा राशि मिलती है। इसके लिए कर्मचारी को कोई अलग से प्रीमियम नहीं देना पड़ता और न ही किसी मेडिकल टेस्ट या अतिरिक्त कागजी कार्रवाई की जरूरत होती है। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार जब तक कर्मचारी ईपीएफ का सक्रिय सदस्य है, यह कवर अपने आप लागू रहता है

EPF, EPS और EDLI में कैसे बंटता है पैसा?

ईपीएफ, ईपीएस (पेंशन योजना) और ईडीएलआई, ये तीनों मिलकर कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा का स्ट्रक्चर तैयार करते हैं। आपकी सैलरी से कटने वाला और कंपनी की ओर से दिया जाने वाला पैसा इस प्रकार विभाजित होता है:
EPF (प्रोविडेंट फंड): इसमें कर्मचारी की ओर से बेसिक सैलरी का 12 फीसदी और कंपनी की ओर से बेसिक सैलरी का 3.67 फीसदी योगदान दिया जाता है। इसका उद्देश्य रिटायरमेंट के लिए एकमुश्त बचत है।
EPS (पेंशन स्कीम): इसमें कर्मचारी की ओर से कोई योगदान नहीं दिया जाता। वहीं कंपनी की ओर से बेसिक सैलरी का 8.33% (अधिकतम 1250 रुपये) योगदान दिया जाता है। इसका उद्देश्य रिटायरमेंट के बाद आजीवन मासिक पेंशन मिलना है।
EDLI (बीमा योजना): इसमें भी कर्मचारी की ओर से कोई रकम जमा नहीं करनी होती। हालांकि इसमें कंपनी बेसिक सैलरी का 0.5% (अधिकतम 75 रुपये) योगदान देती है। इसका उद्देश्य नौकरी के दौरान मृत्यु पर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 June 2026
नई दिल्ली: सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज ( CMR Green Technologies ) आईपीओ की बुधवार को शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई। कंपनी के शेयरों ने अपने आईपीओ (IPO) इश्यू प्राइस के…
 10 June 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के बीच सरकार ने इस फाइनेंशियल ईयर के पहले दो महीने में विनिवेश और एसेट की बिक्री से लगभग 20,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। पश्चिम एशिया…
 10 June 2026
नई दिल्ली: देश की दिग्गज टेक कंपनी जोहो कॉरपोरेशन ने आज अपने स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए सर्वर 'नाथू ला' को लॉन्च किया। मैनेजइंजन और जोहो जैसे ब्रांड्स की…
 10 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) के मेल एक्सप्रेस ट्रेन (Mail Express Train) के एसी डिब्बे में आपने कभी सफर किया है? यदि आपने सफर किया होगा तो आपको रेलवे…
 10 June 2026
नई दिल्ली: अगर आप ईपीएफ मेंबर हैं तो आपको बिना किसी प्रीमियम के 7 लाख रुपये तक का लाइफ इंश्योरेंस मिलता है। काफी कम लोगों को इसकी जानकारी होती है।…
 10 June 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 4,703 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इनमें से दो परियोजनाएं आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती से जुड़ी हैं जिनकी कुल…
 09 June 2026
नई दिल्ली: नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा है कि विदेशों में पर्यटन मार्केटिंग बजट में भारी कटौती करने के भारत के फैसले से विदेशी पर्यटकों की…
 09 June 2026
मुंबई: आज हम आपको ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जो बोनस देने वाली है। जी हां, बेंगलुरु की रियल एस्टेट डेवलपर ब्रिगेड इंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) बोनस शेयर…
 09 June 2026
नई दिल्‍ली: गोपाल सिंह 'SDM चायवाला' के नाम से मशहूर हैं। उनका स्‍टॉल कोटा के जवाहर नगर इलाके में एलन समुन्‍नत बिल्डिंग के ठीक सामने लगता है। कभी वह सिविल…
Advt.