नीरज चोपड़ा का भाला बना रोहित यादव की ताकत, एशियन गेम्स के मेडलिस्ट ने किया बड़ा खुलासा

Updated on 10-10-2026 12:22 PM
नई दिल्ली: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा ने हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद भी भाला फेंक इवेंट में भारत को दो मेडल मिले। यशवीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीते। एशियन गेम्स से पहले हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में रोहित यादव ने उधार का भाला लेकर हिस्सा लिया था। उस इवेंट में वह 7वें नंबर पर रहे थे। एशियन गेम्स में रोहित को अपने पसंदीदा भाले कि बना उतरने की चुनौती थी। ऐसी स्थिति में नीरज चोपड़ा ने उनकी मदद की।

नीरज ने टैक्सी से भाला भिजवाया था

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रोहित यादव ने कहा, 'एशियन गेम्स के लिए मेरे पास अपना भाला नहीं था। मेरा फेवरेट भाला खराब हो गया था और मुड़ गया था। 10 सितंबर को इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज के लिए पटियाला से दिल्ली आते समय मैंने नीरज भाई से बात की। हम लगातार कॉन्टैक्ट में रहते हैं। मुझे पता था कि वह चोट से उबरने के लिए भारत लौट आए हैं। मैंने उन्हें बताया कि एशियन गेम्स के लिए मेरे पास अपना भाला नहीं है। उन्होंने तुरंत मेरी मदद की और अपना ऑटोग्राफ किया हुआ भाला निजी टैक्सी के जरिए जेएलएन स्टेडियम भिजवा दिया।'

दिल्ली में इस्तेमाल नहीं कर पाए भाला

नीरज चोपड़ा के मिले भाले के साथ एक समस्या भी थी। दिल्ली में रोहित इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते थे, क्योंकि जांच के लिए इसे टेक्निकल इन्फॉर्मेशन सेंटर (टीआईसी) में रजिस्टर नहीं कराया गया था। ऐसे में उन्होंने दिल्ली की प्रतियोगिता के लिए दूसरे रजिस्टर्ड भाले का इस्तेमाल किया और नीरज के दिए भाले को संभालकर जापान ले गए।

रोहित यादव ने बताया, 'एशियन गेम्स में मैंने टीआईसी के पास दो भाले रजिस्टर कराए थे, लेकिन मैंने नीरज भाई का दिया हुआ भाला इस्तेमाल किया। उस पर मेरी पकड़ अच्छी थी और मैं उसके साथ सहज महसूस कर रहा था। इसी भाले से मैंने अपना बेस्ट थ्रो किया और 84.35 मीटर के प्रदर्शन के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। मैं नीरज भाई का हमेशा आभारी रहूंगा। मैंने उस भाले को अपने पास संभालकर रखा है और आगे के इवेंट में भी इसका इस्तेमाल करूंगा।'

नीरज चोपड़ा ने वॉइस मैसेज भेजा था

एशियन गेम्स में जीत के बाद नीरज चोपड़ा ने रोहित यादव को वॉइस मैसेज भेजा था। इस बारे में रोहित यादव ने बताया- उन्होंने मुझसे कहा कि मैं जीत का आनंद लूं और अपने पहले बड़े इंटरनेशनल मेडल का मजा लूं। उन्होंने कहा कि जब वे पूरी तरह फिट होकर लौटेंगे, तो हम साथ में मुकाबला करेंगे और मुझे अभी बहुत आगे जाना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सपोर्ट स्टाफ में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। पिछले सीजन के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने हेड कोच पद छोड़…
 10 October 2026
रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में हुआ था। वेस्टइंडीज ने भारत को 406 रनों का टारगेट दिया। वनडे क्रिकेट में सिर्फ एक बार…
 10 October 2026
रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दौरान रनों की बरसात देखने को मिल रही है। वनडे सीरीज के बाद टी20 में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा…
 10 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से उनके चाहने वाले दुखी हैं। 75 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से उनकी…
 10 October 2026
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा स्कोर बनाना जीत की गारंटी नहीं है। भारतीय टीम को रांची में इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला, जब 249 रन बनाने के बावजूद वेस्टइंडीज…
 10 October 2026
नई दिल्ली: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा ने हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद भी भाला फेंक इवेंट में भारत को दो मेडल मिले। यशवीर सिंह…
 08 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय युवा खिलाड़ी नमन धीर ने अपने ऑलराउंड डेब्यू से तहलका मचा दिया। आईपीएल में मुख्य रूप से आक्रामक…
 08 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान कपिल देव ने 4 साल बाद भारत के टी20 टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी का जोरदार स्वागत किया…
 08 October 2026
नई दिल्ली: BCCI द्वारा मुख्य चयनकर्ता पद के लिए वैकेंसी की घोषणा करते ही स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का एक हैरान कर देने वाला पोस्ट सामने आया है। पूर्व मुख्य…
Advt.