चेन्नई सुपर किंग्स में बदलाव का दौर जारी, आईपीएल 2027 से पहले सपोर्ट स्टाफ से एक और बड़े नाम की छुट्टी

Updated on 10-10-2026 12:28 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सपोर्ट स्टाफ में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। पिछले सीजन के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने हेड कोच पद छोड़ दिया था। उन्होंने 18 साल तक यह जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी जगह पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को सीएसके के हेड कोच की जिम्मेदारी मिली है। एरिक सिमंस की जगह मोहित शर्मा टीम के नए गेंदबाजी कोच बन चुके हैं।

सीएसके ने माइकल हसी को हटाया

अब सीएसके ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी को कोचिंग स्टाफ से हटा दिया गया है। हसी पिछले आठ साल से टीम के बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी ने हसी को अपने फैसले की आधिकारिक जानकारी दे दी है। हालांकि, सीएसके से विदाई के बावजूद आईपीएल में उनका सफर खत्म होने की संभावना कम है। खबरों के मुताबिक वह दूसरी टीमों के संपर्क में हैं।

फील्डिंग कोच का भविष्य भी अधर में

सीएसके के फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर का भविष्य भी फिलहाल तय नहीं है। उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने का फैसला अभी टाल दिया गया है। आईपीएल के पिछले सीजन से पहले ही वह फील्डिंग कोच बनाए गए थे। क्रिकबज की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 2023 के बाद आईपीएल का खिताब नहीं जीता है।

सीएसके के लिए खेल चुके हसी

माइकल हसी 2008 में पहली बार सीएसके के साथ खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे। 2009 का सीजन छोड़ने के बाद उन्होंने 2010 से 2013 तक लगातार टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान ऑरेंज कैप भी जीता। इसके बाद 2014 में वह मुंबई इंडियंस के लिए खेले और 2015 में सीएसके में लौट आए। हसी ने सीएसके के लिए 64 मैच खेले औऱ करीब 41 की औसत और 123 की स्ट्राइक रेट से 2213 रन बनाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सपोर्ट स्टाफ में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। पिछले सीजन के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने हेड कोच पद छोड़…
 10 October 2026
रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में हुआ था। वेस्टइंडीज ने भारत को 406 रनों का टारगेट दिया। वनडे क्रिकेट में सिर्फ एक बार…
 10 October 2026
रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दौरान रनों की बरसात देखने को मिल रही है। वनडे सीरीज के बाद टी20 में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा…
 10 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से उनके चाहने वाले दुखी हैं। 75 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से उनकी…
 10 October 2026
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा स्कोर बनाना जीत की गारंटी नहीं है। भारतीय टीम को रांची में इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला, जब 249 रन बनाने के बावजूद वेस्टइंडीज…
 10 October 2026
नई दिल्ली: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा ने हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद भी भाला फेंक इवेंट में भारत को दो मेडल मिले। यशवीर सिंह…
 08 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय युवा खिलाड़ी नमन धीर ने अपने ऑलराउंड डेब्यू से तहलका मचा दिया। आईपीएल में मुख्य रूप से आक्रामक…
 08 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान कपिल देव ने 4 साल बाद भारत के टी20 टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी का जोरदार स्वागत किया…
 08 October 2026
नई दिल्ली: BCCI द्वारा मुख्य चयनकर्ता पद के लिए वैकेंसी की घोषणा करते ही स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का एक हैरान कर देने वाला पोस्ट सामने आया है। पूर्व मुख्य…
Advt.