सुरक्षा परिषद के ढांचा हकीकत से दूर
बैठक में कहा गया कि आज UNSC के प्रतिनिधित्व, वैधता, विश्वसनीयता और असरदार होने पर सवाल उठ रहे हैं। इसका मुख्य कारण समूह का 8 दशक पुराना ढांचा है, जो आज की भू-राजनीतिक हकीकत को नहीं दिखाता है। इसे देखते हुए बैठक में जोर दिया गया कि UNSC में सुधार को जल्द से जल्द लागू करना बहुत जरूरी है, ताकि सुरक्षा परिषद अपने मकसद के लिए उपयुक्त हो और आज की भू-राजनीतिक हकीकत को सही ढंग से दिखा सके।IGN ढांचे पर उठाए सवाल
बैठक में साल 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के दौरान UNSC में सुधार के संबंध में अंतर-सरकारी वार्ता (IGN) ढांचे में हुई चर्चाओं की समीक्षा भी की गई। G4 मंत्रियों ने IGN ढांचे पर सवाल उठाए और कहा कि 18 साल की गतिविधियों के बावजूद यह ढांचा UNSC में सुधार की दिशा में कोई ठोस नतीजा लाने में नाकाम रहा है।उन्होंने पिछले IGN सत्र में टेक्स्ट आधारिक बातचीत शुरू होने से पहले बीच का रास्ता निकालने वाले प्रस्ताव (ब्रिजिंग प्रपोजल) को पेश किए जाने पर गंभीर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव में सदस्यता के विस्तार के पक्ष में मौजूद सदस्य देशों के स्पष्ट बहुमत की राय को ध्यान में नहीं रखा गया है।

