दैनिक जागरण समूह के कार्यकारी संपादक विष्णु त्रिपाठी को माधवराव सप्रे सम्मान

Updated on 16-06-2025 05:16 PM

भोपाल। 21 जून को नवदुनिया/नईदुनिया-दैनिक जागरण समूह के कार्यकारी संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी को ‘माधवराव सप्रे सम्मान’ से विभूषित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान भोपाल द्वारा दिया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध पत्रकार को प्रदान किया जाता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश होंगे। अध्यक्षता भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश दुबे करेंगे। मुख्य वक्ता माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी होंगे।

माधवराव सप्रे संग्रहालय 21 जून से हिंदी पत्रकारिता की द्विशताब्दी समारोह शृंखला का शुभारंभ करने जा रहा है। यह हिंदी पत्रकारिता का 200वां साल है। सप्रे संग्रहालय के निदेशक अरविंद श्रीधर ने बताया कि समारोह में माधवराव सप्रे के साथ ‘महेश गुप्ता सृजन सम्मान’ से डा. विजय अग्रवाल और इस वर्ष से प्रारंभ किए जा रहे ‘मनोज पाठक न्यू मीडिया पुरस्कार से पत्रकार राकेश मालवीय को सम्मानित किया जाएगा।

‘डिजिटल युग में हिंदी पत्रकारिता की चुनौतियां’ पर राज्य सभा के उप सभापति, चिंतक-संपादक-लेखक हरिवंश का व्याख्यान होगा। पत्रकारिता की द्विशताब्दी पर ‘उदंत मार्तंड’ के हवाले से हिंदी पर आधार वक्तव्य विजयदत्त श्रीधर देंगे। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे माधवराव सप्रे मध्य प्रदेश के दमोह के पथरिया में जन्मे माधवराव सप्रे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे।

कुशल संपादक, प्रकाशक, शिक्षक, कथाकार, निबंधकार, अनुवादक के रूप में उनकी ख्याति थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से ‘छत्तीसगढ़ मित्र’ का प्रकाशन प्रारंभ किया। 1905 में हिंदी ग्रंथ प्रकाशन-मंडली की स्थापना की। 13 अप्रैल, 1907 से ‘हिंदी केसरी’ का प्रकाशन आरंभ किया। बाल गंगाधर तिलक की गीता रहस्य का हिंदी में अनुवाद किया। आर्थिक शब्दावली के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विज्ञान शब्दकोष का संपादन किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार शाम जबलपुर के बेलखेड़ा में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जुलाई में लाड़ली बहनों को 1500 रुपए की मासिक किस्त दी जाएगी। यहां…
 17 June 2025
भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) के अधीन काम कर रही इन्क्यूबेट सॉफ्ट कंपनी के 40-50 ड्राइवर-कंडक्टर्स ने सोमवार को हड़ताल कर दी। प्रोविडेंट फंड (पीएफ) और तनख्वाह न मिलने से…
 17 June 2025
इंदौर और भोपाल की मेट्रो परियोजनाएं अब पहले की तुलना में लगभग डेढ़ गुना महंगी हो जाएंगी। दोनों शहरों की कुल लागत में 7000 करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा…
 17 June 2025
थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश जिसे अब तक पर्यावरणीय बोझ और औद्योगिक कचरे की तरह देखा जाता था, लेकिन अब यह खेती के लिए वरदान साबित हो…
 17 June 2025
निशातपुरा थाने में महिला से मारपीट के मामले में पुलिस जवान को निलंबित कर दिया गया है। जांच में पुष्टि हुई कि कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सुंदर सिंह राजपूत ने महिला…
 17 June 2025
मध्य प्रदेश में निजी शिक्षा व्यवस्था पर संकट मंडरा रहा है। इसके लिए सीधेतौर पर राज्य शिक्षा केंद्र की नीतियां जिम्मेदार हैं। इन आरोपों के साथ, प्रदेश के लगभग 8…
 17 June 2025
भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अधीन आने वाले 37 थाने में 5 साल से अधिक समय से जमे 699 पुलिस कर्मियों की तबादला सूची देर रात जारी की गई। इसमें ऐसे…
 17 June 2025
आदमपुर खंती डंपिंग साइट के आसपास रहने वाले लोगों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर, स्वास्थ्य विभाग 18 जून से 26 जून 2025 तक पडरिया काछी गांव…
 17 June 2025
राजधानी में भट्‌टी जैसे टीन शेड में पाठशाला लग रहीं हैं। यह स्थिति टीटी नगर स्थित कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की है। सोमवार को जब गर्मी की छुट्‌टी के…
Advt.