CSK ने 7 ट्रॉफी जीतने वाले कोच से तोड़ा रिश्ता, एमएस धोनी के करीबी की चढ़ी बलि, क्या अब बदलेगी माही की भूमिका?
Updated on
13-07-2026 01:37 PM
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल और लंबे समय तक चलने वाली साझेदारियों में से एक का आखिरकार अंत हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स और उनके हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का बड़ा फैसला किया है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लगातार फ्लॉप शो के कारण यह फैसला लेते हुए एमएस धोनी से सबसे करीबी की बलि चढ़ा दी है। सीएसके मैनेजमेंट और फ्लेमिंग के बीच कई दौर की खुली और ईमानदारी से हुई बातचीत के बाद सम्मान और आभार के साथ यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। अब माना जा रहा है कि एमएस धोनी की भुमिका में भी कुछ बदलाव आ सकता है। इसके अलावा हेमंग बदानी का नाम भी सामने आ रहा है।चेन्नई सुपर किंग्स को दिलाई 7 ट्रॉफी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग साल 2008 में आईपीएल के उद्घाटन सत्र के दौरान बतौर खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे। इसके ठीक बाद साल 2009 में उन्होंने टीम के हेड कोच की कमान संभाली। पिछले 18 सालों के दौरान फ्लेमिंग ने अपनी रणनीतियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया में सबसे सम्मानित और निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीम के रूप में स्थापित किया।