इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से मिला गुरु मंत्र, इस खास मुलाकात के बाद कही ये बात

Updated on 13-07-2026 01:39 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए रविवार का दिन बेहद यादगार और ऐतिहासिक रहा। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद, वैभव लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब के प्रतिष्ठित सेंटर कोर्ट पर विंबलडन 2026 का मेंस सिंगल्स फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे थे। इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में इटली के जैनिक सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को एक कड़े मुकाबले में 6-7 (7), 7-6 (2), 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर अपना विंबलडन खिताब डिफेंड किया। वैभव इस ऐतिहासिक पल के गवाह भारत के दिग्गज पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और टीम इंडिया के आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ बने। लंदन के इस शाही खेल आयोजन में वैभव सूर्यवंशी ने अपने स्टाइल से भी हर किसी का ध्यान खींचा। ब्लैक ब्लेजर, व्हाइट शर्ट, स्ट्राइप्ड टाई और काले चश्मे में सजे वैभव जेंटलमैन लुक में नजर आ रहे थे।

वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह को लेकर क्या कहा?

विंबलडन के मौके पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लीजेंड युवराज सिंह के साथ अपनी बॉन्डिंग और उनके प्रभाव को लेकर दिल छूने वाली बात कही। स्टार स्पोर्ट्स से खास बातचीत के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि युवराज सिंह से पहली बार मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने कहा, 'वो मेरे आदर्श भी हैं। जब मैं उनसे पहली बार मिला था तो बहुत अच्छा लगा था। मैंने उनसे काफी बातें की थीं और उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया भी। अब उनसे इतना कुछ सीखने को मिल रहा है और फ्यूचर के लिए भी यह मेरे लिए बहुत अच्छा रहेगा।'
वैभव की इन भावनाओं पर उनके साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने भी सहमति जताई। युवराज सिंह के मार्गदर्शन में अपने करियर को संवारने वाले अभिषेक ने कहा, 'मैं पूरी तरह समझ सकता हूं कि वैभव इस समय कैसा महसूस कर रहा है, क्योंकि युवी पाजी मेरे भी आदर्श रहे हैं। मुझे याद है जब मैं उनसे पहली बार मिला था, तो मेरी भी बिल्कुल ऐसी ही फीलिंग थी। जाहिर है, मेरे लिए विंबलडन का यह पहला अनुभव है, और वह भी युवी पाजी के साथ फाइनल देखना, यह मेरे लिए बहुत खास दिन है।' दोनों ही खिलाड़ी युवराज सिंह से काफी ज्यादा प्रभावित नजर आए।

अभिषेक भाई ने आखिरी मिनट में अरेंज किया जेंटलमैन लुक

इंटरव्यू के दौरान एक बेहद मजेदार और हल्का-फुल्का पल तब आया जब वैभव से उनके इस शानदार आउटफिट की प्लानिंग के बारे में पूछा गया। वैभव ने हंसते हुए इसका पूरा क्रेडिट अपने सीनियर खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को दे दिया। वैभव ने मुस्कुराते हुए खुलासा किया, 'नहीं, मैंने पहले से कुछ प्लान नहीं किया था। बस जल्दबाजी में आखिरी मिनट में मुझे जो भी मिला, मैंने अभिषेक भाई से बोलकर उसे अरेंज कराया और पहनकर सीधा यहां आ गया।' वैभव सूर्यवंशी का यह पहला विंबलडन दौरा न केवल खेल के नजरिए से बल्कि उनके व्यक्तिगत अनुभव के लिहाज से भी बेमिसाल रहा, जहां उन्होंने दुनिया के बेस्ट एथलीटों को सबसे बड़े मंच पर इतिहास रचते देखा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए रविवार का दिन बेहद यादगार और ऐतिहासिक रहा। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के खत्म होने…
 13 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म होने के साथ ही कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। गौतम गंभीर के 2 सबसे भरोसेमंद रयान…
 13 July 2026
बर्मिंघम: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 से मिली करारी शिकस्त के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम नए इरादे के साथ मैदान पर उतरने के लिए…
 13 July 2026
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल और लंबे समय तक चलने वाली साझेदारियों में से एक का आखिरकार अंत हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स और उनके…
 13 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। स्पेन, फ्रांस, अर्जेंटीना और इंग्लैंड के खिताबी जंग है। मौजूदा टूर्नामेंट में अब सिर्फ 4…
 13 July 2026
बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी हाई-वोल्टेज क्रिकेट एक्शन अब फटाफट फॉर्मेट से निकलकर 50-ओवर यानी वनडे इंटरनेशनल में बदलने जा रहा है। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज…
 13 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में बड़ा बदलाव हो गया है। साल 2009 से हेडकोच की भूमिका निभा रहे स्टीफन फ्लेमिंग के साथ फ्रेंचाइजी ने अपने…
 11 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रकेट के लेजेंड सुनील गावस्कर ने बीते शुक्रवार यानी 10 जुलाई को अपना 77वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से तमाम शुभकामना…
 11 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के हाथ से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने का मौका पहले ही निकल चुका है। अब नंबर-1 का कुर्सी भी खतरे में आ सकती है। आईसीसी…
Advt.