Oppo ने भारतीय बाजार में अपना पहला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप टैबलेट Oppo Pad Mini लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने टैबलेट के साथ-साथ Oppo Find X10 Series और नए Oppo Enco X4 ईयरबड्स भी पेश किए हैं। यह टैबलेट खास एंटी-ग्लेयर मैट फिनिश डिस्प्ले के साथ आता है, जिससे इस पर काम करते समय आंखों पर दबाव नहीं पड़ता और स्टाइलस का इस्तेमाल करते समय बिल्कुल कागज पर लिखने जैसा फील होता है। टैबलेट को एक ही वेरिएंट में लाया गया है। आइये, सारी डिटेल जानते हैं।
कितनी है कीमत?
भारत में Oppo Pad Mini को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 94,999 रुपये है। यह टैबलेट लैवेंडर कलर ऑप्शन में आया है। ग्राहक इसे 29 अक्टूबर, 2026 से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और ओप्पो के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीद सकेंगे। वहीं, Oppo Enco X4 की कीमत 19,999 रुपये से शुरू है। इसकी सेल भी 29 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।
सिंगल चार्ज 53 घंटे चलते हैं ईयरबड्स
Oppo Enco X4 के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल ड्राइवर ऑडियो सिस्टम, एआई पावर्ड रियल टाइम एक्टिव नॉइज कैंसलेशन मिलता है। ईयरबड्स को एक साथ दो डिवाएस के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। OPPO Enco X4 को चार्जिंग केस के साथ 53 घंटे तक चलाया जा सकता है।
टैबलेट के खास फीचर्स
Oppo Pad Mini में 8.8 इंच का 2.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है।
बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3.8GHz क्लॉक स्पीड वाला Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉइड 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है।
फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट में 13MP का सिंगल रियर कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
यह 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 7, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका वजन लगभग 282 ग्राम है। टैबलेट महज 5.46mm पतला है, जिससे इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।