मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर रविवार को कटनी के बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, छात्र-छात्राएं और शहर के प्रबुद्धजन शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया।
लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मध्यप्रदेश के गठन से लेकर अब तक की विकास यात्रा पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कटनी जिले के विकास और प्रदेश की उन्नति में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर प्रीति सूरी, कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा मौजूद रहे।
इसके अलावा वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, निगमायुक्त तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य शामिल हुए। पर्यावरणविद् निर्भय सिंह सहित अन्य नागरिक और शहर के प्रबुद्धजन भी मौजूद रहे।