गुरिल्ला वॉर में कट गई जवानी, 60 साल बाद मिजोरम के पूर्व CM जोरमथांगा को मिला ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट

Updated on 20-08-2026 04:49 PM
गुवाहाटी: मिजोरम के पूर्व मुख्यमंत्री जोरमथांगा को गुरुवार को पढ़ाई पूरी करने के छह दशक बाद डिग्री दी गई। गुवाहाटी स्थित यूनिवर्सिटी के फनिधर दत्ता सेमिनार हॉल में आयोजित समारोह में वाइस-चांसलर नानी गोपाल महंता ने जोरमथांगा को सर्टिफिकेट सौंपें। जोरमथांगा ने 1966 में गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से जुड़े मणिपुर के धनमंजूरी कॉलेज में अंडरग्रेजुएट की आखिरी परीक्षा दी थी। उन्होंने यह परीक्षा सेकंड-क्लास रिजल्ट के साथ पास की थी। उनका मुख्य विषय इंग्लिश था। एग्जाम देने के तुरंत बाद जोरमथांगा MNF के हथियारबंद आंदोलन से जुड़कर अंडरग्राउंड हो गए। राजनीतिक बदलाव के बाद वह मुख्यधारा में लौटे और तीन बार सीएम बने, मगर उन्हें अपना सर्टिफिकेट लेने का मौका नहीं मिला।


1966 में सशस्त्र आंदोलन में शामिल हुए थे जोरमथांगा

1966 में जोरमथांगा ने कॉलेज की पढ़ाई का आखिरी एग्जाम दिया। इसी साल मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने लाल डेंगा के नेतृत्व में सशस्त्र आंदोलन की शुरुआत की। एमएनएफ ने सुरक्षा बलों पर हमला कर मिजो बाहुल्य जिलों को स्वतंत्र करने का ऐलान कर दिया। जोरमथांगा भी लाल डेंगा के साथ इसमें शामिल हो गए। इसके बाद अगले 20 साल तक मिजोरम में संघर्ष और हिंसा का दौर चला। जून 1986 में मिजोरम शांति समझौते के बाद 1987 में मिजोरम में लाल डेंगा की सरकार बनी। अपने पहले ही चुनाव में जोरमथांगा चंफई से विधायक बने। तब सीएम लालडेंगा के मंत्रिमंडल में उन्हें वित्त और शिक्षा जैसे बड़े मंत्रालयों का मंत्री बनाया। 1990 में लालडेंगा की निधन तक ज़ोरमथंगा उनके सबसे करीबी बने रहे। बाद में उन्होंने मिजो नेशनल फ्रंट के अध्यक्ष बने। फिर वह 1998 से 2008 तक लगातार मिजोरम के मुख्यमंत्री बने। उनका तीसरा कार्यकाल दिसंबर 2018 से 2023 तक रहा।

गुवाहाटी में जोरमथांगा की आत्मकथा भी लॉन्च

गुरुवार को गुवाहाटी में मिजोरम के पूर्व सीएम जोरमथांगा की आत्मकथा फ्रॉम गुरिल्ला फाइटर टू चीफ मिनिस्टर भी लॉन्च हुई। 82 साल के जोरमथांगा ने अपनी जवानी का ज्यादातर समय पूर्वोत्तर के सबसे पुराने विद्रोही आंदोलनों में से एक में गुरिल्ला के तौर पर बिताया था। आज वह सफल राजनेता हैं। गुवाहाटी यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूट ऑफ नॉर्थ ईस्ट इंडिया स्टडीज़ के डायरेक्टर अखिल रंजन दत्ता ने कहा कि ज़ोरमथांगा को उनका सर्टिफिकेट सौंपना एक ऐसे शैक्षणिक सफर का समापन होगा, जो हालात की वजह से बीच में ही रुक गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 August 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दोहरे हत्याकांड के बाद आत्महत्या की वारदात ने सनसनी मचा दी है। युवक ने अपनी पत्नी के ऑफिस पहुंच कर पत्नी को गोली मारी।…
 20 August 2026
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के उस फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसके तहत झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की विभिन्न…
 20 August 2026
 हिसार: हरियाणा के हिसार जिले की कोर्ट में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना को दिनदिहाड़े गोलियों से भून दिया गया। वो एक पेशी पर आया था। बाइक सवार 2 बदमाशों…
 20 August 2026
गुवाहाटी: मिजोरम के पूर्व मुख्यमंत्री जोरमथांगा को गुरुवार को पढ़ाई पूरी करने के छह दशक बाद डिग्री दी गई। गुवाहाटी स्थित यूनिवर्सिटी के फनिधर दत्ता सेमिनार हॉल में आयोजित समारोह…
 19 August 2026
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बुधवार को प्रस्तावित कश्मीर यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे देश के राजदूत…
 19 August 2026
पटना: बिहार में अभी न तो विधानसभा का और न ही लोकसभा का चुनाव है, लेकिन सूबे का सियासी मौसम चुनावी चुनावी सा लगने लगा है। जिसे देखो बिहार की…
 19 August 2026
रांची: झारखंड सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की जिन्हें अनियमितताओं की वजह से रद्द किया गया है। हेमंत सोरेन सरकार…
 19 August 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के रजिस्ट्रेशन स्टेटस और देशभक्ति से जुड़े आरोपों को लेकर एक नया राजनीतिक टकराव शुरू हो गया है। 'वंदे मातरम' विवाद के…
 18 August 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के प्रांतीय रक्षक दल (PRD) जवानों के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से इस संबंध में बड़ा निर्णय लिया…
Advt.