किरण बेदी पहुंचीं दिल्ली हाई कोर्ट तो केंद्र सरकार ने किया विरोध, सत्य निकेतन हादसे पर बोली अदालत- इसे टकराव के रूप में न लें
Updated on
18-09-2026 11:54 AM
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की मौत के मामले में पक्षकार बनने की इच्छा जताई। हालांकि, उन्हें इस पर अपनी ही पार्टी की सरकार से विरोध का सामना करना पड़ा। सरकार ने कोर्ट से कहा कि बेदी ने सत्य निकेतन हादसे से जुड़े मुद्दों पर पहले ही अपनी राय जाहिर कर दी है। इसलिए मामले में उनकी पहले से एक राय बन चुकी है। केंद्र को अब इस आधार पर अपना विस्तृत जवाब हाई कोर्ट के सामने रखना है।
किरण बेदी जागरूक नागरिक
चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने हालांकि बेदी के प्रशासनिक अनुभव को इस जनहित के मामले में उपयोगी बताया। बेंच ने कहा कि वह देश की एक जागरूक नागरिक हैं और उनके पास काफी अनुभव है। कोर्ट ने केंद्र से कहा कि इस मामले को टकराव के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
टकराव के रूप में न लें
उनके (किरण बेदी) लंबे अनुभव का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसे टकराव के रूप में न लें।
दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से कहा
तीन दिन में देना होगा जवाब
केंद्र की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा कि उन्हें अर्जी का विरोध करने के निर्देश मिले हैं। कोर्ट ने केंद्र को अपना जवाब दाखिल करने के लिए तीन दिन का समय दिया। कोर्ट ने गुरुवार को बेदी की अर्जी पर कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया। मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।
एक करोड़ के मुआवजे की मांग
बेदी जिस याचिका में पक्षकार बनना चाहती हैं, वह अनिकेत कुमार गुप्ता की है, जो सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद दायर की गई थी। याचिका में 7 मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने और PG व हॉस्टलों का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग की गई है। कोर्ट MCD को जांच का निर्देश दे चुका है। बेदी ने रिटायर्ड हाई कोर्ट जज की अध्यक्षता में समिति बनाने की मांग की है। इसमें वरिष्ठ अधिकारी और जनहित में काम करने वाले लोग शामिल करने का प्रस्ताव है।
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…