अमेरिका के इस नक्शे ने चौंकाया, कई राज्यों में भारतीय सबसे ज्यादा कमाने वाले प्रवासी, हर्ष गोयनका ने शेयर की तस्वीर

Updated on 29-09-2026 12:41 PM
नई दिल्ली: अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की आर्थिक सफलता को लेकर RPG Enterprises के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। साथ ही उन्होंने अमेरिका का एक नक्शा शेयर करते हुए वहां के अलग-अलग राज्यों में प्रवासी समुदायों की इनकम से जुड़ी तस्वीर दिखाई है।

हर्ष गोयनका ने पोस्ट में लिखा है 'अमेरिका भर में भारतीयों को अपनी कड़ी मेहनत, उद्यमशीलता और लगन के बल पर सफलता हासिल करते और आगे बढ़ते देखना गर्व की बात है। वे अपने साथ भारत की भावना लेकर चलते हैं। साथ ही जिस देश को वे अपना घर कहते हैं, उसकी तरक्की में भी अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं।'

क्या है नक्शे में?

हर्ष गोयनका की ओर से शेयर किए गए नक्शे का शीर्षक 'Highest-Paid Nationality in Each U.S. State' है। नक्शे में अमेरिकी राज्यों में प्रमुख प्रवासियों के बीच मीडियन इनकम के आधार पर तुलना दिखाई गई है। नक्शे के मुताबिक, कई अमेरिकी राज्यों में भारत में जन्मे प्रवासी प्रमुख प्रवासी समूहों में सबसे ज्यादा मीडियन आय वाले समूह के तौर पर दिखाई देते हैं। इनमें कैलिफोर्निया, टेक्सास, न्यू जर्सी, मैरीलैंड, वॉशिंगटन, इलिनॉय, जॉर्जिया, मिशिगन, मिनेसोटा समेत कई राज्य शामिल हैं।
वहीं कुछ राज्यों में अलग-अलग देशों के प्रवासी समूह शीर्ष पर हैं। उदाहरण के लिए न्यूयॉर्क में इजरायल, मैसाचुसेट्स में भारत, पेंसिल्वेनिया में चीन, वर्जीनिया में दक्षिण कोरिया, फ्लोरिडा में कोलंबिया और हवाई में जापान को नक्शे में दिखाया गया है।

किसी ने सराहा, किसी ने सवाल किया

हर्ष गोयनका की इस पोस्ट पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने हर्ष गोयनका की पोस्ट को सराहा है तो किसी ने सवाल कर लिया है। Sudhipan Sharma ने लिखा है कि अन्य देशों में भारतीय क्या कर रहे हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। भारत में उनका प्रदर्शन विचारणीय है। यह योगदान भारत में होना चाहिए था, दुर्भाग्यवश हमने वैश्विक बाजारों को बेच दिया और पिछले 50 वर्षों से अभी भी विकसित राष्ट्र बनने का प्रयास कर रहे हैं।
MAGA Sun नामक यूजर ने लिखा है, 'भारत की आत्मा छल, भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी है। मेहनत? ये तो विशेषाधिकार के भूखे लोग हैं। इन्होंने Y2K से लेकर ममदानी तक अमेरिकियों को मूर्ख बनाया है। अमेरिकियों ने भारत की समृद्धि का निर्माण किया, बदले में वे हमास और ईरानियों के साथ वोट करते हैं। अब मुफ्त लाभ पाने के लिए LGBTQ समुदाय की ओर रुख कर रहे हैं।'

Ranjeet Singh Bhati ने लिखा है कि मेहनत, प्रतिभा और उद्यमशीलता जहां भी जाती है, अपनी पहचान बनाती है। भारतीयों की सफलता अमेरिका की प्रगति में योगदान के साथ भारत का गौरव भी बढ़ाती है।
CA.RAVINDRANATH नामक यूजर ने लिखा है- इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि अमेरिकी प्रशासन और नागरिकों ने H1B और वीजा नियमों को सख्त कर दिया है और भारतीयों को बाहर निकाल रहे हैं। बढ़ा-चढ़ाकर की गई बातों और शेखी बघारने से माहौल गर्म हो गया है और अब हमारे लोगों को बेरहमी से बाहर निकाला जा रहा है। डलास के बाहरी इलाके वीरान हो गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में भारी तनाव, कच्चे तेल की कीमत में बढ़त, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, रुपये का 96 के पार जाना समेत अन्य वजहों से घरेलू बाजार में…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट गहराने के कारण कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। सोमवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 108…
 29 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की आर्थिक सफलता को लेकर RPG Enterprises के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है।…
 29 September 2026
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप को एक और मामले में राहत मिली है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने गौतम अडानी, उनके बड़े भाई विनोद अडानी और अडानी परिवार के अन्य सदस्यों को…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारत का Essar Group अमेरिका में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। ग्रुप ने अमेरिका में 18 अरब डॉलर यानी करीब 1.73 लाख करोड़ रुपये के निवेश की…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी साल 2026 में अब तक 13% से ज्यादा गिर चुका है। अगर साल के आखिरी तीन महीनों में यह गिरावट बनी…
 28 September 2026
सुप्रीम कोर्ट आज, 28 सितंबर को यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लेने से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा। सरकार ने 2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर 0.4% फीस लगाने का…
 28 September 2026
बैंकों में 5 डे वर्किंग को लेकर आज से होने वाली सरकारी बैंकों की तीन दिन की हड़ताल टल गई है। यानी 28, 29 और 30 सितंबर को होने वाली…
 28 September 2026
बीते शुक्रवार 25 सितंबर को लगातार सातवें हफ्ते लाल निशान में बंद होने के बाद, आज सोमवार को भी बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 1000 अंक या 1.30% की गिरावट…
Advt.