अमेरिकी सेना आज करने वाली थी ईरान पर हमला, ट्रंप ने अचानक रोका, बताया किसके कहने पर टाला

Updated on 19-05-2026 12:15 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने खाड़ी देशों के कहने पर ईरान पर होने वाली मिलिट्री स्ट्राइक को रोक दिया है। ट्रंप ने बताया कि यह हमला मंगलवार को होने वाला था। अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं ने उनसे ऐसा करने के लिए कहा था, क्योंकि अभी गंभीर बातचीत चल रही है।

ट्रंप ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि तेहरान एक ऐसी डील करेगा जो अमेरिका को बहुंत मंजूरी होगी और ईरान के के लिए कोई परमाणु हथियार नहीं होगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर कोई डील नहीं हुई तो अमेरिका, ईरान पर बड़े पैमाने पर हमला करेगा।

अमेरिकी सेना को हमले के लिए तैयार रहने का निर्देश

ट्रंप ने बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, जॉइंट चीफ्स के चेयरमैन जनरल डैनियर केन और अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि बातचीत टूट जाती है तो वे पूर्ण, बड़े पैमाने पर हमले के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। ट्रंप की धमकियों के बाद ईरान के सीनियर मिलिट्री कमांडर ने कहा है कि अमेरिका फिर से रणनीतिक गलतियां और गलत कैलकुलेशन न करे।

फरवरी के आखिर में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद UAE, सऊदी अरब और कतर को बड़े पैमाने पर ईरानी सेना के हमलों का सामना करना पड़ा है। तेहरान का कहना है कि वह अमेरिकी सेना के ठिकानों और उन्हें पनाह देने वालों को निशाना बना रहा है। अहम बात यह है कि तीनों देशों के नेताओं ने एक साथ ट्रंप से संपर्क किया है। इससे ऐसा लगता है कि ईरान को लेकर नजरिए में मतभेदों के बावजूद खाड़ी देश टकराव को रोकने पर एकजुट हो रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2026
काठमांडू: फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने नेपाल को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी है। एफएटीएफ जो मनी लॉन्ड्रिंग रोकने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था है वो आतंकवादी संगठनों को विभिन्न…
 19 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने खाड़ी देशों के कहने पर ईरान पर होने वाली मिलिट्री स्ट्राइक को रोक दिया है। ट्रंप ने बताया कि यह…
 19 May 2026
इस्लामाबाद: लाहौर का इस्लामपुरा अब कृष्ण नगर बन गया है। बाबरी मस्जिद चौक फिर से जैन मंदिर चौक तो सुन्नत नगर का नाम संत नगर हो गया है। मुस्तफाबाद अब…
 19 May 2026
ओस्लो: नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के बाद भारत के साथ आर्थिक संबंधों के लिए इसे एक "महान दिन" बताया…
 19 May 2026
मॉस्को: रूस के पांचवीं पीढ़ीं के स्टील्थ फाइटर जेट Su-57 का दो सीटों वाला वेरिएंट परीक्षण के दौर में पहुंच गया है। रूस के मिलिट्री एविएशन से जुड़ी जानकारी देने…
 18 May 2026
इस्लामाबाद: खोजी वेबसाइट 'ड्रॉप साइट' ने डिप्लोमेटिक केबल को लीक करते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं। इनमें असीम मुनीर के काम करने के तरीके, ईरान में बहस और अमेरिका…
 18 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अपने कथित स्वदेशी लड़ाकू विमान JF-17 थंडर ब्लॉक-III का फुल-स्केल फाइटर सिम्युलेटर बांग्लादेश को सौंप दिया है। इस सिम्युलेटर से बांग्लादेशी पायलट JF-17 लड़ाकू विमान को उड़ाने…
 18 May 2026
इस्लामाबाद: बीते हफ्ते भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबले के पाकिस्तान के साथ संवाद जारी रखने का बयान दिया तो इसका असर सीमा पर तक देखा…
 18 May 2026
कीव: यूक्रेन में पिछले 5 साल से युद्ध लड़ रहे रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका लगा है। एक विश्‍लेषण से खुलासा हुआ है कि अक्‍टूबर 2023 के बाद…
Advt.