एफिल टावर के चीफ की जाएगी नौकरी, BAPS के दौरे पर महिलाओं को हटाए जाने के विवाद में कंपनी ने किया एलान

Updated on 30-09-2026 12:44 PM
पेरिस: एफिल टॉवर का संचालन करने वाली कंपनी SETE के चीफ एग्जीक्यूटिव अपने पद से हट जाएंगे। यह कदम हिंदू धार्मिक समूह (BAPS) के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों की जगह पुरुष सहयोगियों को तैनात करने पर हुए विरोध के बाद उठाया जा रहा है। SETE ने एक बयान में कहा कि पैट्रिक ब्रैंको रुइवो इस साल के आखिर में नौकरी छोड़ देंगे। पैट्रिक 2018 से पेरिस के इस मशहूर स्मारक के डायरेक्टर जनरल हैं।

बयान में कहा गया है कि एक आंतरिक जांच में पाया गया कि दौरे के आयोजन में ऑपरेशनल कमियों और खामियों के कारण महिला कर्मचारियों को अस्वीकार्य तरीके से हटाया गया था। ये विवाद इसमहीने की शुरुआत में तब हुआ, जब बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) समूह से जुड़े 100 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल एफिल टॉवर पहुंचा। इस दौरान महिलाओं की जगह पुरुष सहयोगियों को तैनात किया गया था।

SETE ने क्या कहा

SETE ने इससे पहले कहा था कि प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया था कि दौरे का आयोजन इस तरह किया जाए कि महिलाओं के साथ बातचीत सीमित रहे। हम मानते हैं कि इन शर्तों को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए था स्टाफ यूनियन के एक प्रतिनिधि ने कहा कि महिलाओं को अपनी काम की जगह छोड़ने के लिए कहा गया और उन्हें अपमानित महसूस हुआ।

स्मारक के कर्मचारियों ने बताया कि महिला कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिया गया था कि प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी के दौरान वे कुछ खास इलाकों से ना गुजरें। इस दौरे के कारण टॉवर को बंद करना पड़ा क्योंकि कर्मचारियों ने अपना विरोध जताने के लिए हड़ताल कर दी और राजनेताओं ने इस घटना की निंदा की।
जेंडर इक्वालिटी (लैंगिक समानता) को बढ़ावा देने वाले उपाय और ट्रेनिंग प्रोग्राम लागू करने का अनुरोध किया है। आने वाले महीनों में हम सबसे अच्छे हालात में लीडरशिप में बदलाव की तैयारी कर सकेंगे।
SETE चेयरमैन एरियल वेल

फ्रांस में दिखा विरोध

फ्रांस की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष याएल ब्रॉन-पिवेट ने दौरे के बाद कहा था कि मैं विदेशी आगंतुकों की मांगों को पूरा करने के लिए महिलाओं को किनारे हटने के लिए मजबूर किए जाने की इजाजत नहीं दूंगी। पेरिस के सोशलिस्ट मेयर इमैनुएल ग्रेगोइरे ने इसे बेतुका, अनुचित और अस्वीकार्य फैसला बताया और दो अलग-अलग जांच के आदेश दिए।

BAPS ने इस महीने की शुरुआत में हुई किसी भी परेशानी के लिए माफी मांगते हुए कहा था कि हम आपसी सम्मान और सेवा जैसे सार्वभौमिक मूल्यों में विश्वास करते हैं। अपनी वेबसाइट पर BAPS खुद को हिंदू मूल्यों के जरिए समाज को बेहतर बनाने के लिए समर्पित एक आध्यात्मिक और स्वयंसेवकों से संचालित संगठन बताता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
पेरिस: एफिल टॉवर का संचालन करने वाली कंपनी SETE के चीफ एग्जीक्यूटिव अपने पद से हट जाएंगे। यह कदम हिंदू धार्मिक समूह (BAPS) के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों की…
 30 September 2026
मनीष गुप्ता, न्यूयॉर्क से: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की इस बार की बैठक अखाड़ा बन गई। रूस-यूक्रेन युद्ध, महंगे तेल की हाय-हाय, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को नक्शे से मिटाने…
 30 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में प्रांतों को बांटने के मुद्दे पर कई राजनीतिक दलों की ओर से तीखा विरोध देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत 30 जुलाई को हुई, जब गृहमंत्री…
 30 September 2026
बगदाद: अमेरिकी सेना बुधवार 30 सितम्बर को इराक में अपने आखिरी ठिकाने को छोड़कर हटने वाली है। ईरान और उसके सहयोगी इस वापसी को अपनी जीत के तौर पर मना…
 30 September 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। मंगलवार को कबीर ने कहा कि बांग्लादेश और भारत के…
 30 September 2026
रियाद: पाकिस्तान उलेमा काउंसिल के हेड हाफिज मोहम्मद ताहिर अशरफी ने कहा है कि यमन के हूती मुस्लमान नहीं है। सऊदी अरब में एक कॉन्फ्रेंस में अशरफी ने ये बयान…
 30 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी पंजाब के फैसलाबाद जिला प्रशासन ने बड़ा ऐलान किया है। प्रशासन जिले के बंगा गांव में शहीद भगत सिंह का स्मारक बनाने जा रहा है, जहां 1907 में…
 30 September 2026
अबू धाबी/रियाद/वॉशिंगटन: भारत में सितम्बर 2023 में हुए G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर (IMEC) की योजना का ऐलान किया गया था। मिडिल ईस्ट के रास्ते भारत को…
 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…
Advt.