'अमेरिकी अच्छे हैं, इसलिए 1 हफ्ते की मोहलत दे दी', खामेनेई के जनाजे के बीच ट्रंप ने उड़ाया ईरान का मजाक

Updated on 04-07-2026 03:23 PM
वॉशिंगटन/तेहरान: ईरान अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्‍ला खामेनेई की याद में रो रहा है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उसका मजाक उड़ा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान पर तंज कसते हुए कहा है 'अमेरिका ने ईरान को अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते की मोहलत दी है क्योंकि हम अच्छे लोग हैं।' ट्रंप का ये बयान उस वक्त आया है जब ईरान अपने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को आखिरी विदाई दे रहा है। देश में गुस्सा है और गम का माहौल है।
डोनाल्ड ट्रंप ने माउंट रशमोर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चेतावनी दी कि ईरान अगर शर्तों से मुकरता है तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू कर देगा। ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा 'हमने ईरान की बहुत बुरी तरह पिटाई की है। वो अब समझौता करने के लिए बेताब हैं। वो बहुत बुरी तरह से समझौता करना चाहते हैं। हमने उन्हें एक हफ्ते का अंतिम संस्कार करने का समय दिया है क्योंकि हम अच्छे लोग हैं।' डोनाल्ड ट्रंप की इन बातों को सुनकर वहां मौजूद हजारों समर्थकों की भीड़ जोर जोर से हंसने लगी और तालियां पीटने लगी।

ईरान में खामेनेई के 'अंतिम संस्कार' की प्रक्रिया शुरू

दूसरी तरफ ईरान में भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधियों ने पूर्व सुप्रीम लीडर को आखिरी विदाई दी। वहीं सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों ने तेहरान में सड़कों, हवाई क्षेत्र और रोजमर्रा की ज्यादातर गतिविधियों को बंद कर दिया है। ईरान सरकार को उम्मीद है कि लाखों लोग जनाजे में शामिल होंगे। यह नजारा 1989 में अयातुल्ला रूहोल्लाह खोमेनी के अंतिम संस्कार जैसा होगा भले ही युद्ध और आगे हमलों की आशंका को लेकर तनाव बना हुआ है।

शनिवार को खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान ईरान में क्या हो रहा है?

शनिवार की सुबह काले कपड़े पहने लोग तेहरान की सड़कों से होते हुए 'ग्रैंड मोसाला' पहुंचते दिख रहे हैं। इन सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। लोगों के हाथों में खामेनेई के फोटो वाले बैनर पोस्टर देखे जा रहे हैं। वहीं शहर भर में लगे होर्डिंग्स पर खामेनेई की तस्वीर दिख रही है। 'ग्रैंड मोसाला' के बाहर पुरुषों के समूह को शोक में अपनी छाती पीटते देखा जा रहा है। शिया समुदाय के अंतिम संस्कार में ऐसा करना आम बात है।
27 साल की हनानाह मौसावी जो अपनी मां के साथ इस जनाजे में शामिल हुई हैं उन्होंने कहा 'मैं यहां अपने प्यारे नेता अली खामेनेई को आखिरी विदाई देने आई हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन देखना पड़ेगा। काश, इस त्रासदी से पहले ही मेरी मौत हो गई होती।'

रिपोर्ट के मुताबिक 'ग्रैंड मोसाला' में बनाया गया ओपन-एयर स्टेज कुछ वैसा ही है जैसा तेहरान शहर के बीचों-बीच खामेनेई के परिसर में बनी 'हुसैनीया' में हुआ करता था जहां से वे कभी भाषण दिया करते थे। इजरायल के भीषण हमलों में वो जगह अब पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। तेहरान से लगभग 530 किलोमीटर दूर तबरीज से आए अली काजेमी ने कहा 'हम इस अंतिम संस्कार में इसलिए शामिल हुए ताकि यह दिखा सकें कि हम सभी अपने देश और धर्म की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता करके पाकिस्तान खुद पर इतरा रहा है और इसे अपनी बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर पेश कर रहा है। लेकिन सिंगापुर के…
 04 July 2026
काठमांडू: भारत का पड़ोसी देश नेपाल के साथ सदियों से रोटी और बेटी का साथ रहा है। पश्चिम बंगाल से लेकर उत्‍तराखंड तक नेपाल और भारत के बीच सीमा खुली…
 04 July 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: ईरान अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्‍ला खामेनेई की याद में रो रहा है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उसका मजाक उड़ा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान पर तंज…
 04 July 2026
बीजिंग: चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने कहा है कि ईरान संकट पर पहले से ही कई देशों की मौजूदगी वाले मामले में मध्यस्थता करने से भारत को…
 02 July 2026
बीजिंग: हाल में आई सैटेलाइट तस्वीरों से भारतीय सीमा के पास चीन की नापाक हरकतों के बारे में पता चलता है। सैटेलाइट तस्वीरों में सामने आया है कि अरुणाचल प्रदेश…
 02 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी उस टिप्पणी को लेकर निशाने पर आ गए हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि कैथोलिक धर्म उन नीतियों का समर्थन करता है, जो कम वेतन…
 02 July 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर सख्त रुख दिखाया है। पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए यूएन में भारतीय प्रतिनिधि हरीश पर्वथनेनी ने कहा कि भारत…
 02 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पानी को लेकर भारत के साथ 'जल युद्ध' की धमकी दी है। आसिफ ने यह धमकी भारत के सिंधु जल संधि पर…
 02 July 2026
ढाका: बांग्लादेश में विपक्ष के नेता और कट्टर इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने भारत के साथ रिश्तों पर बयान दिया है। जमात-ए-इस्लामी नेता ने कहा कि बांग्लादेश,…
Advt.