नेतन्याहू का सैन्य मदद का मुद्दा
ट्रंप के साथ बैठक में नेतन्याहू ने अमेरिका से इजरायल को मिलने वाली सैन्य मदद पर भी बात की। एक इजरायली अधिकारी के अनुसार, नेतन्याहू ने ट्रंप और जेडी वेंस से कहा कि इजरायल अगले दशक में अमेरिकी सैन्य मदद पर अपनी निर्भरता को खत्म करना चाहता है।रॉयटर्स के अनुसार, बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल के रक्षा उद्योग को निर्देश दिया है कि वे अगले 10 वर्षों में अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमान विकसित करने पर काम शुरू करें। इसके जरिए अमेरिका में बने F-35 लड़ाकू विमानों पर इजरायल की निर्भरता कम की जा सकेगी।

