कांग्रेस के गूंगी गुड़िया वाले पोस्ट पर सुनेत्रा पवार ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- सही समय आने पर दूंगी जवाब

Updated on 05-08-2026 11:59 AM
मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस टिप्पणी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस की इस पोस्ट पर सुनेत्रा पवार की भी पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। सुनेत्रा पवार नकहा कि वह उचित समय आने पर इसका जवाब देंगी। वहीं महायुति के नेताओं ने कांग्रेस पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में सुनेत्रा पवार ने कांग्रेस की टिप्पणी पर कहा कि सही समय आने पर जवाब दूंगी। उन्होंने फिलहाल इस विवाद पर अधिक टिप्पणी करने से परहेज किया।


कांग्रेस नेता ने टिप्पणी का किया बचाव

इस विवाद पर कांग्रेस विधायक विजय नामदेवराव वडेट्टीवार ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि इसमें कोई अपमानजनक शब्द नहीं था। उन्होंने कहा कि उनके नेता ने केवल यह कहा कि सुनेत्रा पवार गूंगी गुड़िया हैं, कोई गाली नहीं दी गई। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष बार-बार इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है। वडेट्टीवार ने कहा कि असली सवाल यह है कि क्या इस टिप्पणी से सुनेत्रा पवार को वास्तव में बुरा लगा। उन्होंने महायुति सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में बैठे नेताओं की कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं है और वे केवल सत्ता के लिए राजनीति कर रहे हैं।

एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस पर साधा निशाना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस की टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल सुनेत्रा पवार का नहीं, बल्कि राज्य की सभी माताओं और बहनों का अपमान है। शिंदे ने कहा कि कांग्रेस को इस बयान के लिए तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2024 में भी कांग्रेस ने महिलाओं के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसका जवाब राज्य की महिलाओं ने चुनाव में दिया था।


माफी मांगे कांग्रेस

एनसीपी विधायक सना मलिक ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना इतिहास भूल गई है। उन्होंने याद दिलाया कि जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की जाती थीं, तब कांग्रेस उनका विरोध करती थी, लेकिन अब वही पार्टी एक महिला नेता के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रही है। सना मलिक ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते माफी नहीं मांगी गई तो एनसीपी महाराष्ट्र से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विरोध प्रदर्शन करेगी और कानूनी कार्रवाई के विकल्प पर भी विचार करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस टिप्पणी को लेकर…
 05 August 2026
चेन्नई : कावेरी जल विवाद पर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृषा पर विवादित टिप्पणी हुई। यह कॉमेंट तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री बेटे और डीएमके नेता ने की। मंगलवार…
 05 August 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारियों की हेराफेरी पकड़ ली। पेट्रोल पंप पर कुछ कर्मचारियों ने डिस्पेंसर में इलेक्ट्रॉनिक चिप्स लगा रखी थी। जब…
 05 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJA) ने एक गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक जजों को रेप, सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मामलों की सुनवाई और फैसले लिखते…
 05 August 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के आज सात साल पूरे हो गए। इस मौके पर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर, कुलगाम,…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.