'रामायणम्' में राम बने रणबीर को देख अमीषा पटेल बोलीं- पुरानी 'रामायण' को मात देना मुश्किल, वो बेंचमार्क है

Updated on 05-08-2026 12:13 PM
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम के किरदार में रणबीर कपूर जंचेंगे? साई पल्लवी सीता के किरदार के साथ न्याय कर पाएंगी? ट्रेलर में राम-सीता बने रणबीर और साई पल्लवी को देख सोशल मीडिया बंटा हुआ है। हर कोई उनकी तुलना रामानंद सागर की 'रामायण' के राम-सीता से कर रहा है। अब अमीषा पटेल ने भी इस पर रिएक्ट किया है और कहा कि पुरानी 'रामायण' को मात देना मुश्किल है।

अमीषा पटेल ने'रामायणम्' में राम के किरदार में रणबीर कपूर को कास्ट किए जाने पर भी अपने विचार रखे, और कहा कि फिल्म देखने पर ही पता चलेगा कि रणबीर राम के रोल में कैसे लगेंगे। अमीषा ने यह बात जुहू में एक डबिंग स्टूडियो के बाहर पपाराजी से कही।

'रामायणम्' पर बोलीं अमीषा पटेल- पुरानी रामायण बेंचमार्क है

पपाराजी ने जब अमीषा से पूछा कि उन्हें नितेश तिवारी की 'रामायणम्' का ट्रेलर कैसा लगा, तो वह बोलीं, 'अच्छा लगा। उम्मीद करती हूं कि अच्छा जाए, क्योंकि ये हमारी एक ऐतिहासिक कहानी है। पौराणिक महाकाव्य है। बचपन से हम लोग रामानंद सागर जी की 'रामायण' देख रहे हैं, तो वो बेंचमार्क एक हमारे दिमाग में है। तो मुझे उम्मीद है। टीम को शुभकामनाएं।'

राम बने रणबीर कपूर पर बोलीं- फिल्म देखकर पता चलेगा कैसे लगेंगे

पपाराजी ने फिर अमीषा पटेल से 'रामायणम्' में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर की कास्टिंग के बारे में पूछा। वह बोलीं, 'मुझे लगता है हर एक ने अपना किरदार अच्छे तरीके से किया है, और अभी फिल्म देखना बाकी है, तो फिल्म देख के पता चलेगा कि कैसे दिखेंगे। बहुत मुश्किल है सबके लिए ये किरदार, आप जानते हैं। पुरानी 'रामायण' को मात देना एक टास्क है।'

रामानंद सागर की 'रामायण' आज भी लोकप्रिय

बता दें कि साल 1987 में आई रामानंद सागर की 'रामायण' में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था। लोग उन्हें पूजने लगे थे और आज तक असल जिंदगी में भी राम ही मानते हैं। वह अब 'रामायणम्' में राजा दशरथ के किरदार में हैं। वहीं सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था। 39 साल पहले न तो इतनी उन्नत तकनीक थी, और ना ही VFX और एडवांस्ड स्पेशल इफेक्ट्स। उसके बावजूद रामानंद सागर ने 7-9 करोड़ रुपये में पूरा सीरियल बना डाला था। आज तक राम से लेकर लक्ष्मण, भरत, सीता,रावण और शूर्पणखा तक का किरदार निभाने वाले सभी कलाकार अमर हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.