मध्यप्रदेश मंडियों में दुकान आवंटन के नियम बदले, अब सिर्फ ई-नीलामी, एक व्यापारी को मिलेगी केवल एक दुकान

Updated on 27-07-2026 02:54 PM

मध्यप्रदेश सरकार ने कृषि उपज मंडियों में दुकान, गोदाम, प्लांट और भूखंडों के आवंटन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब मंडियों में किसी भी दुकान या भूखंड का आवंटन सीधे या ऑफलाइन नहीं किया जाएगा। सभी आवंटन केवल ऑनलाइन ई-नीलामी के माध्यम से होंगे।

इसके साथ ही सरकार ने पहली बार 'एक व्यापारी-एक दुकान' का नियम लागू करने का प्रस्ताव भी रखा है। कृषि विभाग ने नए नियमों का मसौदा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जो प्रदेश की 557 कृषि उपज मंडियों में लागू होगा।

ई-नीलामी से होगा आवंटन

नए नियमों के अनुसार मंडी की दुकान, प्लांट और गोदाम का आवंटन केवल ऑनलाइन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा। नीलामी की सूचना कम से कम 15 दिन पहले प्रमुख हिंदी समाचार पत्रों और अधिकृत पोर्टल पर प्रकाशित करना अनिवार्य होगा। सफल बोलीदाता को 30 वर्ष का लाइसेंस मिलेगा, जबकि पहले यह अवधि केवल पांच वर्ष थी और समय-समय पर नवीनीकरण कराना पड़ता था।

'एक व्यापारी-एक दुकान' नियम लागू

  • सरकार ने मंडियों में पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापारी को केवल एक ही दुकान या भूखंड आवंटित करने का प्रावधान किया है।
  • पहले एक व्यक्ति एक से अधिक दुकानें या भूखंड प्राप्त कर सकता था। बोली में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन और निर्धारित राशि जमा करनी होगी। आवंटन के बाद पूरी राशि 30 दिनों के भीतर जमा करना अनिवार्य होगा। विलंब होने पर 16 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना पड़ेगा।
  • लाइसेंस निरस्त करने और किराये पर देने के भी नए प्रावधान

    • यदि कोई दुकान, प्लांट या गोदाम लगातार तीन बार ई-नीलामी के बाद भी आवंटित नहीं होता है, तो उसे अधिकतम तीन वर्ष के लिए कलेक्टर द्वारा निर्धारित दर पर किराये पर दिया जा सकेगा।
    • छह महीने तक फीस जमा नहीं करने, नियमों का उल्लंघन करने, व्यापारी का लाइसेंस निरस्त होने या लगातार छह महीने तक व्यावसायिक गतिविधि नहीं होने की स्थिति में लाइसेंस भी रद्द किया जा सकेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
भोपाल, अगर एयरलाइन बिना पर्याप्त सूचना के आखिरी समय में फ्लाइट का समय बदल देती है, जरूरी सहायता नहीं देती या फिजूल की देरी से परेशानी होती है, तो आप मुआवजे…
 27 July 2026
भोपाल, भोपाल के चौथे रेलवे स्टेशन निशातपुरा की शुरुआत कल यानी, 28 जुलाई से होने जा रही है। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।…
 27 July 2026
भोपाल, भोपाल के गौतम नगर इलाके में रविवार की रात पारिवारिक रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। घर के पास कलारी के सामने 25 वर्षीय युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ चार…
 27 July 2026
 मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। राज्य सरकार ने किसानों की बढ़ती संख्या और उत्पादन…
 27 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान से जुड़े मामले में…
 27 July 2026
मध्यप्रदेश सरकार ने कृषि उपज मंडियों में दुकान, गोदाम, प्लांट और भूखंडों के आवंटन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब मंडियों में किसी भी दुकान या भूखंड का…
 27 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के एमबीबीएस इंटर्न और भावी इंटर्न डॉक्टरों ने प्रस्तावित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को फिलहाल एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है। हालांकि,…
 27 July 2026
भोपाल। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां ने वाराणसी के चर्चित गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी प्रकरण का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि यदि गंगा में नाव…
 27 July 2026
भोपाल । राजधानी में अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। इस बार बाबा के वेश में आए एक शातिर ने कैफे संचालक को…
Advt.