एथेनॉल चावल मामले की प्रारंभिक जांच में राइस मिलर और कंपनी की भूमिका उजागर

Updated on 13-07-2026 01:11 PM
बालाघाट प्रकरण: एफसीआई के चावल की हेराफेरी में राज्य सरकार का कोई संबंध नहीं

एथेनॉल उत्पादन योजना केंद्र सरकार की व्यवस्था, राज्य स्तरीय संस्थाओं की नहीं कोई भागीदारी

भोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्पष्ट किया है कि बालाघाट जिले में एथेनॉल उत्पादन हेतु भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई भारत सरकार का उपक्रम) द्वारा प्रदाय किए गए चावल की कथित हेराफेरी के मामले में मध्यप्रदेश खाद्य विभाग एवं मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की न तो कोई भूमिका है और न ही उनका इस प्रकरण से कोई संबंध है।
खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि एथेनॉल उत्पादन योजना भारत सरकार की योजना है। इसके अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम द्वारा भारत सरकार की निर्धारित दरों पर एथेनॉल निर्माता कंपनियों को चावल उपलब्ध कराया जाता है। इसके पश्चात एथेनॉल निर्माता भारत सरकार की तेल विपणन कंपनियों को एथेनॉल की आपूर्ति करते हैं। इस संपूर्ण व्यवस्था में चावल का आवंटन, मूल्य निर्धारण, परिवहन एवं संचालन संबंधी सभी प्रक्रियाएं केंद्र सरकार और उसकी एजेंसियों द्वारा संचालित की जाती हैं। राज्य सरकार अथवा उसकी किसी संस्था की इसमें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका नहीं होती।
उन्होंने बताया कि बालाघाट जिले में प्राप्त शिकायत के बाद कलेक्टर द्वारा कराई गई जांच में एफसीआई द्वारा एवीजे एग्रिको प्राइवेट लिमिटेड, बोरगांव (जिला छिंदवाड़ा) को एथेनॉल उत्पादन के लिए प्रदाय किया गया 242.55 क्विंटल (490 बोरी) चावल ट्रक क्रमांक सीजी 04-जेडी 3147 में संचेती राइस मिल, वारासिवनी (जिला बालाघाट) के परिसर में पाया गया। प्रथम दृष्टया चावल के व्यपवर्तन की पुष्टि होने पर एवीजे एग्रिको प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि तथा संचेती राइस मिल के संचालक के विरुद्ध वारासिवनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। राज्य सरकार पुलिस जांच में पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है।
श्री राजपूत ने कहा कि प्रारंभिक जांच में एथेनॉल उत्पादन के लिए एफसीआई द्वारा उपलब्ध कराए गए टीटी चावल की कथित हेराफेरी में संबंधित एथेनॉल निर्माता कंपनी एवं राइस मिलर की भूमिका सामने आई है। इसलिए इस प्रकरण को खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम अथवा राज्य सरकार के किसी विभाग से जोड़ना पूरी तरह भ्रामक एवं तथ्यहीन है। श्री राजपूत ने कहा कि एथेनॉल उत्पादन के लिए प्रदाय किए जाने वाले चावल में होने वाली किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने तथा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखकर अविलंब कार्रवाई का अनुरोध किया है। खाद्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। जो भी व्यक्ति अथवा संस्था दोषी पाई जाएगी, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 July 2026
बालाघाट प्रकरण: एफसीआई के चावल की हेराफेरी में राज्य सरकार का कोई संबंध नहींएथेनॉल उत्पादन योजना केंद्र सरकार की व्यवस्था, राज्य स्तरीय संस्थाओं की नहीं कोई भागीदारीभोपाल। प्रदेश के खाद्य,…
 13 July 2026
जिला उपार्जन समितियों को कारणों की पहचान करने के दिये निर्देशभोपाल । रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी की जानकारी सामने आने…
 13 July 2026
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शाजापुर जिले की मक्सी थाना पुलिस ने डकैती की एक बड़ी वारदात होने से…
 13 July 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारे युवा अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता के बलबूते प्रदेश और देश ही नहीं पूरे विश्व में पहचान बना सकते हैं। जिस तरह…
 13 July 2026
भोपाल। ट्रेनों में अवैध भोजन सप्लाई करने वाले वेंडरों की बढ़ती दखल अब यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19490)…
 13 July 2026
भोपाल। प्रदेश में लगातार चुनाव में हार का सामना कर रही कांग्रेस को बदली हुई परिस्थितियों में दतिया सीट के उपचुनाव में संभावनाएं नजर आ रही हैं। दिग्गज भाजपा नेता…
 13 July 2026
भोपाल। दतिया उपचुनाव में टिकट न मिलने के बाद समर्थकों द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शन के चलते दिल्ली पहुंचे प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन…
 13 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच और अभियोजन की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। लोकायुक्त संगठन के आंकड़ों के अनुसार, आय से…
 13 July 2026
भोपाल। नगर निगम में संपत्तिकर वसूली और टैक्स निर्धारण में सामने आई गड़बड़ियों के बाद निगम प्रशासन ने टैक्स संशोधन और कर कम करने की प्रक्रिया को नियंत्रित करने के…
Advt.