भारत-PAK सीजफायर पर सातवीं बार बोले राष्ट्रपति ट्रम्प:फिर कहा- बिजनेस के जरिए जंग रुकवाई

Updated on 22-05-2025 01:37 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष को सुलझाया है। ट्रम्प ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने बिजनेस के जरिए से विवाद सुलझाया है। अमेरिका, भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ बड़ा सौदा कर रहा है।'

ट्रम्प ने यह दावा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान किया। उन्होंने कहा, 'भारत-पाकिस्तान के बीच हमले और भी खतरनाक और बदतर होते जा रहे थे। किसी को तो इसे अंजाम पर पहुंचाना ही था। हमने उनसे बात की।'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, 'मैंने दोनों देशों से कहा कि आप लोग क्या कर रहे हैं? पाकिस्तान में कुछ बेहतरीन और कुछ बहुत अच्छे, महान नेता हैं। भारत के प्रधानमंत्री मोदी मेरे दोस्त हैं।' इस पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने कहा- कॉमन फ्रेंड, मोदी हमारे भी दोस्त हैं। फिर ट्रम्प ने कहा- वह (मोदी) एक महान शख्स हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सीजफायर हुआ था। ट्रम्प ने सोशल मीडिया X पर सबसे पहले इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद से बार-बार दावा करते रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को सुलझाने में मदद की है। हालांकि, 15 मई को उन्होंने कहा था- मैंने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता नहीं कराई, बल्कि सिर्फ मदद की है।

पहलगाम हमले के 15 दिन बाद PAK पर एयर स्ट्राइक 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। महिलाओं और बच्चों के सामने पुरुषों को सिर और सीने में गोली मारी थी। घटना के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब में थे। वे दौरा बीच में ही छोड़कर देश लौटे और कैबिनेट की मीटिंग बुलाई। पहलगाम घटना के 15 दिन बाद 7 मई की रात 1.5 मिनट पर सेना ने पाकिस्तान और PoK में 9 जगहों पर एयर स्ट्राइक की। 25 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए थे और 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
पाकिस्तान में कराची के मालिर जेल से 2 जून की रात को 216 कैदी फरार हो गए थे। अब इस जेल के हेड कॉन्स्टेबल राशिद चिंगारी के फरार होने की…
 06 June 2025
रूस ने बीती रात यूक्रेन की राजधानी कीव और प्रमुख शहरों के ऊपर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अमेरिकी राष्ट्रपति…
 06 June 2025
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार से हटते ही इलॉन मस्क खुलकर उनका विरोध कर रहे हैं। गुरुवार रात को मस्क और ट्रम्प के बीच तीखी बहस हुई। बहस इतनी…
 06 June 2025
स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग जहाज से गाजा की यात्रा पर निकली हैं। वे अपने साथ गाजा के लोगों के लिए दवा, अनाज, बच्चों के लिए दूध, डाइपर और वाटर…
 06 June 2025
सऊदी अरब में हज यात्रा का आज तीसरा दिन है। यह 4 से 9 जून तक चलेगी। अब तक 15 लाख से ज्यादा हज यात्री मक्का पहुंच चुके हैं। पिछले…
 05 June 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ यूक्रेन और ईरान के मुद्दे पर करीब 75 मिनट फोन पर बात की। ट्रम्प ने की इसकी जानकारी…
 05 June 2025
ब्रिटिश न्यूज चैनल बीबीसी ने गाजा से जुड़ी रिपोर्ट को हटाने के व्हाइट हाउस के दावे को गलत बताया है।व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लीविट ने दावा किया था…
 05 June 2025
पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांत में अहमदिया मुस्लिमों को ईद मनाने से रोकने के लिए जबरदस्ती हलफनामें भरवाए जा रहे हैं। पंजाब में तो अहमदियों को चेतावनी दी गई…
 05 June 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 12 देशों के लोगों के अमेरिका आने पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका की…
Advt.