BBC बोला- गाजा स्टोरी हटाने का व्हाइट-हाउस का दावा गलत:ट्रम्प की प्रेस सेक्रेटरी का आरोप - हमास की बात को सच मानता है चैनल

Updated on 05-06-2025 01:52 PM

ब्रिटिश न्यूज चैनल बीबीसी ने गाजा से जुड़ी रिपोर्ट को हटाने के व्हाइट हाउस के दावे को गलत बताया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लीविट ने दावा किया था कि बीबीसी ने राफा में एक राहत केंद्र के पास हुई मौतों और घायलों की खबर को हटाया है। उन्होंने कहा कि बीबीसी ने अपनी हेडलाइन को नई जानकारी आने के बाद बदल दिया था।

इसके जवाब में बीबीसी ने साफ किया कि उसने अपनी खबर नहीं हटाई है। चैनल ने कहा कि उसकी हेडलाइन घटना से जुड़ी नई जानकारियों के साथ पूरे दिन अपडेट होती रही, जो कि एक सामान्य प्रक्रिया है।

व्हाइट हाउस का आरोप- एक ही खबर के लिए कई हेडलाइंस दी

कैरोलीन लीविट से मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान गाजा में हुई मौतों पर सवाल किया गया था। इसके जवाब में लीविट ने कहा कि,

QuoteImage

हम रिपोर्ट्स की जांच कर रहे हैं, कुछ मीडिया की तरह हम हमास की बातों को तुरंत सच नहीं मानते।

QuoteImage

उन्होंने आरोप लगाया कि बीबीसी ने एक ही खबर के लिए कई हेडलाइंस दीं, इनमें इजराइली टैंक ने 26 मारे, 21 मारे और इजरायली गोलीबारी में 31 की मौत जैसी हेडलाइंस शामिल थीं।

लीविट ने कहा कि बीबीसी ने फुटेज की जांच के बाद खबर को हटाया और माना कि कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला। लीविट ने एक दूसरे मीडिया हाउस से जुड़ी पोस्ट को X पर शेयर किया, जिसमें उसने गाजा से जुड़ी स्टोरी हाटने की बात कही थी।

बीबीसी बोला- हम अपनी पत्रकारिता पर कायम

बीबीसी के प्रवक्ता ने कहा कि फुटेज की जांच के बाद खबर हटाने का दावा पूरी तरह गलत है। हमने कोई खबर नहीं हटाई और हम अपनी पत्रकारिता पर कायम हैं।”

बीबीसी ने कहा कि सबसे पहले डॉक्टरों ने 15 मौतें बताईं, फिर गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 31, और रेड क्रॉस ने कम से कम 21 का आंकड़ा दिया। इन सभी आंकड़ों को साफ तौर पर सोर्स सहित बताया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
पाकिस्तान में कराची के मालिर जेल से 2 जून की रात को 216 कैदी फरार हो गए थे। अब इस जेल के हेड कॉन्स्टेबल राशिद चिंगारी के फरार होने की…
 06 June 2025
रूस ने बीती रात यूक्रेन की राजधानी कीव और प्रमुख शहरों के ऊपर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अमेरिकी राष्ट्रपति…
 06 June 2025
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार से हटते ही इलॉन मस्क खुलकर उनका विरोध कर रहे हैं। गुरुवार रात को मस्क और ट्रम्प के बीच तीखी बहस हुई। बहस इतनी…
 06 June 2025
स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग जहाज से गाजा की यात्रा पर निकली हैं। वे अपने साथ गाजा के लोगों के लिए दवा, अनाज, बच्चों के लिए दूध, डाइपर और वाटर…
 06 June 2025
सऊदी अरब में हज यात्रा का आज तीसरा दिन है। यह 4 से 9 जून तक चलेगी। अब तक 15 लाख से ज्यादा हज यात्री मक्का पहुंच चुके हैं। पिछले…
 05 June 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ यूक्रेन और ईरान के मुद्दे पर करीब 75 मिनट फोन पर बात की। ट्रम्प ने की इसकी जानकारी…
 05 June 2025
ब्रिटिश न्यूज चैनल बीबीसी ने गाजा से जुड़ी रिपोर्ट को हटाने के व्हाइट हाउस के दावे को गलत बताया है।व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लीविट ने दावा किया था…
 05 June 2025
पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांत में अहमदिया मुस्लिमों को ईद मनाने से रोकने के लिए जबरदस्ती हलफनामें भरवाए जा रहे हैं। पंजाब में तो अहमदियों को चेतावनी दी गई…
 05 June 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 12 देशों के लोगों के अमेरिका आने पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका की…
Advt.