बालाघाट: महाराष्ट्र के गोंदिया में बालाघाट की रहने वाली वर्षा तुरकर का शव मिला था। वर्षा एयर होस्टेस थी। गोदिंया पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एयर होस्टेस की हत्या के उसके प्रेमी की पत्नी ने करवाई थी।
बालाघाट की रहने वाली थी वर्षा तुरकर

मृतक वर्षा तुरकर बालाघाट की रहने वाली थी। बालाघाट के खैरलांजी तहसली के किन्ही गांव में वर्षा का घर है। गोंदिया के बोंडरानी गांव स्थित जंगल में वर्षा की हत्या हुई थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।


गोंदिया पुलिस ने किया खुलासा

महाराष्ट्र की गोंदिया पुलिस ने इस केस का खुलासा कर दिया है। हत्या और साजिश में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मास्टरमाइंड मोना अग्रवाल भी शामिल है। इसके साथ ही इमरान शेख, नलन शेख और कृष्णा राऊत है।


पड़ोसी के साथ मिलकर की प्लानिंग

कथित रूप से यह दावा किया जा रहा है कि नितेश अग्रवाल के साथ वर्षा तुरकर का प्रेम संबंध चल रहा था। इस बात की खबर नितेश की पत्नी मोना अग्रवाल को लग गई थी। इसके बाद मोना अग्रवाल ने वर्षा तुरकर को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की। उसने अपने पड़ोसी कुणाल कुंभलकर के साथ मिलकर वर्षा को हटाने की प्लानिंग की।
13 लाख रुपए की दी सुपारी

प्लानिंग के बाद मोना अग्रवाल ने पड़ोसी के साथ मिलकर शाहरुख खान नाम के एक शख्स से संपर्क किया। इसके बाद शाहरुख को मोना अग्रवाल ने 13 लाख रुपए में वर्षा तुरकर की हत्या की सुपारी दी।


आरोपियों को भेजी लोकेशन

मोना अग्रवाल ने सभी के साथ मिलकर हत्या की पूरी प्लानिंग कर ली थी। वर्षा अकसर उसके पति नितेश अग्रवाल के साथ रहती थी। इसी दौरान मोना ने कार की लोकेशन सुपारी किलर को भेज दी। बोंडरानी गांव में पहुंचते ही आरोपियों ने कार रुकवाई और उसकी वर्षा तुरकर की हत्या कर दी। इसके बाद शव को छोड़कर फरार हो गए।


गौरतलब है कि पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई है कि वर्षा तुरकर और नितेश अग्रवाल के बीच में रुपए की लेन देन भी हुई थी। गोंदिया एसपी गौरव भामरे ने कहा है कि हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।