पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह पर दागे चुभने वाले सवाल, दिपके को गले लगाने पर बिदके- हर बार करारा जवाब दूंगा

Updated on 05-10-2026 01:00 PM
पीयूष मिश्रा का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है जिसमें उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह को घेरा है। बता दें कि हाल ही में CJP ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जिसमें बॉलीवुड के कुछ सितारों में भी हिस्सा लिया और उनमें से एक नसीरुद्दीन शाह भी थे। अब इसके बाद एक्टर पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह को निशाने पर लिया है और CJP फाउंडर अभिजीत दिपके से उनकी मुलाकात का जिक्र करते हुए देश के सच्चे हीरो पायलट स्मित मच्छर को लेकर चुप्पी पर खुलकर भड़के हैं जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर प्लेन में सवार सभी 174 लोग सुरक्षित बाहर निकला।

पीयूष मिश्रा ने एक वीडियो शेयर कर दुबई की फ्लाइट में 170 यात्रियों की जान बचाने वाले स्मिथ मच्छर की तारीफ करने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) की घटना पर मुंह खोलने की उनसे मांग की है। कहने का अंदाज जरा तीखा है और चुभने वाला भी। आइए जानते हैं इस वीडियो में नसीरुद्दीन शाह को वे क्या सीख देते दिख रहे हैं।

पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह पर दागे गरमागरम सवाल

पीयूष मिश्रा कहते नजर आ रहे हैं, 'नसीर साहब, मैं पीयूष मिश्रा हूं। मैं आपका पुराना जानकार। आप अभिजीत दिपके से मिले, बड़ा अच्छा लगा। अभी सर एक हादसा हुआ है कि तेल अवीव को दुबई से जाने वाली फ्लाइट 1073, जो दुबई से फ्लाइट है इसमें मिस्टर स्मित मच्छार ने कमाल किया, करीब 180 लोगों की जान बचाई। इसपर भी थोड़ा सा कॉमेंट कीजिए, बधाइयां दीजिए अच्छा लगेगा बेचारे शरीफ आदमी हैं और जिन 180 लोगों की जान बचाई हैं उनको भी अच्छा लगेगा।'

पीयूष मिश्रा बोले- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी एक मेसेज भेजिए सर

पीयूष मिश्रा ने आगे कहा, 'दूसरी बात ये है कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी एक मेसेज भेजिए सर, वहां पर भी बच्चे पढ़ते हैं सर। वहां पर भी बड़ा खतरनाक हादसा हुआ है, घमासान हुआ है। लड़कियों के बाल पकड़कर तोड़ा गया है पुलिस के द्वारा। घमासान हुआ है, आगजनी हुई है। आप बोल रहे थे न जितना नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) और FTII में नहीं सिखाया है उतना बच्चों ने सिखाया है। तो मुझे ये स्टेटमेंट मेरी समझ में नहीं आया एक्चुअली। बच्चे कब से एक्टिंग टीचर हो गए ये मुझे मालूम नहीं। हां, मिलें तो खुलासा कीजिएगा इसका लेकिन वहां पर भी उतना ही खतरनाक हादसा हुआ है। तो कृपया वहां पर भी जरा बच्चों को संवेदना दे दीजिए, एक मेसेज भेजिए उनके लिए।'

'झारखंड के लिए मैंने आपसे एक मदद मांगी थी, नज्म नहीं'

नसीरुद्दीन शाह पर एक और भीगा वार करते हुए पीयूष मिश्रा बोले, 'तीसरा ये कि, झारखंड के लिए मैंने आपसे एक मदद मांगी थी सर तो आपके पाकिस्तानी किसी शायरा की नज्म भेज दी थी। माफ कीजिएगा सर, हां शायर की नज्म नहीं चाहिए बल्कि वहां पर आटा चाहिए था, दाल चाहिए थी, रोटी चाहिए थी, वहां पर गुड़ चाहिए था लिट्टी और चोखा चाहिए था। उन्हें कोई पिज्जा या बर्गर नहीं चाहिए था।'

पीयूष मिश्रा बोले- इतनी भयंकर नज्म थी कि मेरी समझ नहीं आई

पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह को जुबानी लताड़ लगाते हुए कहा है, 'वहां पर उनको कोई पाकिस्तानी शायरी की, अफगानिस्तानी शायरी की या रोमन शायरी की ये सब नहीं चाहिए, इतनी भयंकर नज्म थी कि मेरी समझ नहीं आई, इतनी खतरनाक उर्दू थी तो वहां झारखंड के लोगों को क्या समझ आएगी। ठीक है सर, धन्यवाद करता हूं। अब आप जब भी कोई स्टेटमेंट देंगे, पीयूष मिश्रा का जवाब मिलेगा आपको। धन्यवाद सर- आपका ताबेदार, आपका बच्चा, पीयूष मिश्रा। इन्कलाब जिंदाबाद।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
बॉलीवुड एक्‍टर संजय दत्त ने यह कहकर ऑनलाइन बहस छेड़ दी थी कि उन्हें अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। एक्टर ने यह बात गांधी जयंती पर…
 05 October 2026
टीवी की दुनिया के दुलारे मोहसिन खान ने निकाह कर लिया है। जी हां, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम 34 साल के एक्टर ने इसी साल अगस्त में तमन्ना…
 05 October 2026
डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है, वहीं इस वीकेंड फिल्म का असर नीम करोली बाबा के कैंची धाम…
 05 October 2026
पीयूष मिश्रा का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है जिसमें उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह को घेरा…
 05 October 2026
बीते दिनों एक्‍ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके ससुर वाशु भगनानी से जुड़ी 12 जगहों पर मुंबई इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की थी। इस एक्‍शन के बाद आयकर विभाग…
 05 October 2026
लेखक, निर्देशक और डॉक्टर रहे विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' जहां एक तरफ थिएटरों में श्रद्धा की लौ रोज जला रही है, वहीं नीम करोली बाबा को लेकर बीते…
 03 October 2026
भक्ति-प्रधान फिल्म 'हनुमान अंश' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए मुकाम हासिल कर रही है और इसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में आठवें हफ्ते की सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड…
 03 October 2026
संजय दत्त की गिरफ्तारी और उसके बाद गैर-कानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में जेल की सजा उनके करियर के सबसे चर्चित विवादों में से एक रही है। हालांकि…
 03 October 2026
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है। ये वही भारतीय पायलट हैं जिन्होंने फ्लाईदुबई की एक फ़्लाइट में 100 से अधिक लोगों की जान…
Advt.