WTC टेबल में सबसे नीचे पाकिस्तान, इंग्लैंड को हुआ तगड़ा फायदा, लॉर्ड्स टेस्ट के बाद टीम इंडिया कौन से नंबर पर?

Updated on 31-08-2026 01:22 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रनों के बड़े अंतर से मात देकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। जीत के लिए मिले 389 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 50.5 ओवरों में महज 194 रनों पर ढेर हो गई। मेहमान टीम के लिए सऊद शकील ने 97 रनों की जुझारू पारी खेलकर अकेले संघर्ष किया लेकिन वह भी टीम को करारी हार से नहीं बचा सके।

इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी

इंग्लैंड की इस धमाकेदार जीत में उनके गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। ओली रोबिन्सन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि जोश टंग ने तीन पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं लंबे समय बाद वापसी कर रहे जोफ्रा आर्चर ने भी 15 ओवरों में 73 रन देकर 2 महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त कीं।

इंग्लैंड को WTC टेबल में फायदा

लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में इंग्लैंड को बड़ा फायदा मिला है। टीम के अब 62 अंक हो गए हैं और उनका जीत प्रतिशत बढ़कर 34.44% पर पहुंच गया है। इस शानदार प्रदर्शन के बदौलत इंग्लैंड अंक तालिका में एक पायदान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गया है।

पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका

दूसरी ओर, इस हार ने पाकिस्तान की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है और वह तालिका में सबसे निचले पायदान पर बरकरार है। आठ मैचों में महज 16 अंक हासिल करने वाली पाकिस्तानी टीम का अंक प्रतिशत गिरकर केवल 16.67% रह गया है। उनकी लगातार नाकामी ने उनके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका दिया है।
अंक तालिका के टॉप पर 80.00% पीसीटी और 96 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम है। उनके ठीक पीछे 2025 की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरे स्थान पर है। भारत 51.52% पीसीटी के साथ इंग्लैंड से ठीक ऊपर पांचवें स्थान पर मौजूद है, जिसने इस चक्र में 11 में से 5 मुकाबले जीते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम अब इस साल के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी जिसका पहला मुकाबला 19 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड फिलहाल 72.22% पीसीटी के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
 31 August 2026
नई दिल्ली: यूएस ओपन में रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में उतरे नोवाक जोकोविच का सफर पहले ही दौर में बेहद दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गया। अर्जेंटीना…
 31 August 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रनों के बड़े अंतर से मात देकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली…
 31 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के 2023 सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर का नियम आया था। इस के तहत किसी टीम को मैच के दौरान अपनी प्लेइंग इलेवन में एक खिलाड़ी का बदलाव…
 29 August 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
 29 August 2026
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
 29 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
Advt.