नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने एनकॉर्ड समिति की हुई बैठक

Updated on 07-10-2026 01:42 PM

कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नशे की रोकथाम, तंबाकू नियंत्रण, नशा मुक्ति केंद्र के संचालन, जनजागरूकता तथा अवैध नशीले पदार्थों के निर्माण एवं विक्रय पर नियंत्रण से जुड़े विषयों पर विभागवार चर्चा की गई।

कलेक्टर  दुदावत ने जिले के तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान बनने हेतु शेष शैक्षणिक संस्थानों को भी शीघ्र तंबाकू मुक्त संस्थान बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने कहा। उन्होंने तंबाकू मुक्त घोषित सभी शैक्षणिक संस्थानों  में ‘तंबाकू मुक्त संस्थान’ का बोर्ड प्रमुखता से प्रदर्शित करने निर्देश दिए। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित  करने निर्देशित किया। उन्होंने जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्र का निर्धारित क्षमता के अनुरूप प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने की बात कही। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से नशा मुक्ति अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने तथा नियमित जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिकाधिक लोगों तक नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने जिले में अवैध शराब एवं नशीले उत्पादों के निर्माण और विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रखने तथा सूचना तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। साथ ही  ग्रामीण क्षेत्रों में महुआ शराब के अवैध निर्माण से जुड़े स्थानों संलिप्त लोगों की पहचान कर  नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों तथा शैक्षणिक परिसरों में असामाजिक तत्वों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित निगरानी और कड़ी कार्रवाई करने निर्देशित किया।

कलेक्टर  दुदावत ने नशे के विरुद्ध अभियान को जनसहभागिता से व्यापक स्वरूप देने पर जोर देते हुए विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर जागरूकता गतिविधियों को निरंतर संचालित करने तथा प्राप्त सूचनाओं पर तत्परता से आवश्यक कदम उठाने कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी,  वनमण्डलाधिकारी कटघोरा  जितेंद्र उपाध्याय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी  तरुण कुमार किरण, सहायक कलेक्टर  इशांत जायसवाल, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.