एमएस धोनी कुर्सी उठाकर जा रहे थे, फिर उर्विल पटेल ने जो किया, उसे ही संस्कार कहते हैं

Updated on 19-05-2026 12:17 PM
चेन्नई: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला हुआ। मैच में पहले सीएसके ने बैटिंग की। दूसरी पारी शुरू होने से पहले सीएसके टीम का फोटोशूट हुआ। यह टीम का अपने घरेलू मैदान पर आखिरी मुकाबला था। परंपरा के अनुसार घरेलू मैदान पर टीमें अपने आखिरी मैच में फोटोशूट करवाती हैं। सीएसके की पूरी टीम फोटो के लिए आई और इसमें महेंद्र सिंह धोनी भी थे।

उर्विल पटेल ने धोनी से कुर्सी ले ली

टीम फोटो सेशन में कुछ खिलाड़ी कुर्सी पर बैठे थे तो कुछ उनके पीछे खड़ो थे। फोटो शूट के बाद सभी खिलाड़ियों बाहर की तरफ जाने लगे। कुर्सी पर बैठे खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी कुर्सी भी उठा ली। महेंद्र सिंह धोनी भी कुर्सी पर बैठे थे और वह भी अपनी कुर्सी उठाकर चलने लगे। इस बीच सीएसके के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल उनके पास आए और हाथ से कुर्सी ले लिया। इस समय धोनी के चेहरे पर स्माइल आ गई।
उर्विल पटेल के इस जेस्चर की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। इस मोमेंट का वीडियो भी फैंस काफी शेयर कर रहे हैं। 27 साल के उर्विल को सीएसके का भविष्य माना जाता है। इसी सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी थी। यह आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी भी है। 9 मैच के आईपीएल करियर में उर्विल 22 की औसत और 210 की स्ट्राइक रेट से 197 रन बना चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2026
लंदन: इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइक स्मिथ का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वारविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने सोमवार को यह जानकारी दी। वह क्रिकेट के…
 19 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही एसआरएच ने…
 19 May 2026
चेन्नई: सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सीएसके के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली। चेपॉक के मैदान पर ईशान के बल्ले से 70 रन निकले। पिच बैटिंग के…
 19 May 2026
चेन्नई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर आखिरी मैच खेल लिया है। सीजन के 63वें मुकाबले में सीएसके की टक्कर सनजाइजर्स हैदराबाद से थी। चेपॉक…
 19 May 2026
चेन्नई: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला हुआ। मैच में पहले सीएसके ने बैटिंग की। दूसरी पारी शुरू होने से पहले सीएसके…
 18 May 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने सीजन के अपने 13वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को…
 18 May 2026
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि अगर उनकी टीम अपनी पूरी क्षमता से खेल तो वह किसी भी टीम को हरा सकती है और…
 18 May 2026
सिलहट: बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के…
 18 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में आरसीबी ने बतौर ओपनर विराट कोहली और फिल सॉल्ट के साथ शुरुआत की थी। 6 मैच के बाद साल्ट इंजरी की वजह से प्लेइंग इलेवन…
Advt.