क्रेडिट स्कोर का मामला
आप जब भी नई कार के लिए लोन की तलाश करते हैं तो बैंक आपके कई कागजात को देखते हैं और इस दौरान आपका क्रेडिट स्कोर (सिबिल स्कोर) खास मायने रखता है। क्रेडिट स्कोर इस बात पर निर्भर करता है कि आपका लोन लेने और इसे चुकाने का इतिहास कैसा रहा है। आपने समय पर लोन चुका दिया है तो इसका स्कोर अच्छा हो जाता है और इसको चुकाने में कोई दिक्कत या देरी हुई है तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित होता है। क्रेडिट स्कोर को जांचने के लिए बैंक आपसे आपका मोबाइल नंबर, पैन कार्ड और आधार नंबर आदि मांगते हैं।सस्ता कार लोन पाने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए। अगर आपका यह स्कोर 750 या उससे अधिक है तो इसे अच्छा माना जाता है और बैंक लोन देने के लिए आसानी से राजी हो जाते हैं।

