नए इनकम टैक्स एक्ट को लेकर बैठक
इससे पहले, राव ने इनकम टैक्स अधिकारियों के साथ नए इनकम टैक्स एक्ट, 2025 को लेकर एक बैठक की। यह एक्ट 1 अप्रैल से लागू होगा। छह दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की जगह लेगा। इस बैठक में दोनों राज्यों के 100 से ज्यादा अधिकारियों ने हिस्सा लिया।राव ने कहा, 'यह नया एक्ट, टैक्स से जुड़ी मूल नीतियों में कोई बदलाव किए बिना, आसान भाषा, सुव्यवस्थित ढांचे और पढ़ने में आसान प्रस्तुति के जरिए ज्यादा स्पष्टता और नियमों का पालन करने में आसानी की दिशा में एक बड़ा कदम है।'
उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड में जागरूकता फैलाने के साथ बैंकरों, पीएसयू और अन्य लोगों को नई टैक्स की बारीकियों के बारे में विस्तार से बताने के लिए कई आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

