एक के पैकेट में बिस्कुट कम हो गए हैं, तो दूसरे में काम के दिन! पारले-जी के बहाने किस पर तंज कस रहे हैं हर्ष गोयनका

Updated on 10-10-2026 12:30 PM
नई दिल्ली: आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति हर्ष गोयनका ने बिस्कुट के मशहूर ब्रांड पारले-जी के बहाने नेताओं पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि पारले-जी के 10 रुपये के पैकेट की तरह संसद में वर्किंग डेज में भी लगातार गिरावट आई है। इस पैकेज का वजन 2008 में 140 ग्राम था जबकि अब इसका वजन आधा यानी 70 ग्राम रह गया है। इसी तरह हाल में संसद सत्र का ज्यादातर समय भी हंगामे की भेंट चढ़ गया और बहुत कम दिन कामकाज हो पाया।

हर्ष गोयनका ने एक्स पर पारले-जी की एक फोटो पोस्ट की है। इसमें बताया गया है कि पारले-जी के 10 रुपये के पैकेट की कीमत में कई साल से कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन इसका वजन लगातार कम हुआ है। गोयनका ने इसके साथ ही लिखा, 'Parle और ‘Parlemint’ - दोनों ही सिकुड़ रहे हैं! एक के पैकेट में बिस्कुट कम हो गए हैं, तो दूसरे में काम के दिन!'

पारले-जी का हाल

2008 में पारले-जी के 10 रुपये वाले पैकेट का वजन 140 ग्राम था जो 2011 में घटकर 130 ग्राम रह गया। 2014 में इसका वजन 10 ग्राम कम करके 120 ग्राम कर दिया गया। इसके बाद 2017 में इसका वेट 20 ग्राम कम होकर 100 ग्राम रह गया। 2020 में यह 90 ग्राम का रह गया। 2023 में इसमें फिर कटौती की गई और इसका वजह 80 ग्राम रह गया। इस साल यह 70 ग्राम का रह गया है।

संसद का मॉनसून सत्र

इसी तरह संसद का हालिया मॉनसून सत्र भी हंगामे की भेंट चढ़ गया था। इस दौरान दोनों सदनों में 12 बिल पास हुए। लेकिन चर्चा और कामकाज का बुरा हाल रहा। लोकसभा में केवल 19 फीसदी कामकाज हुआ जबकि राज्यसभा की प्रोडक्टिविटी 39.17% रही। पूरे सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच सबसे बड़ा टकराव जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को लेकर रहा।

इस दौरान लोकसभा की 19 बैठकें हुईं। करीब 114 घंटे कार्यवाही होनी थी लेकिन सदन महज 17 घंटे 30 मिनट चला। मतलब 96 घंटे 30 मिनट का समय काम नहीं हो सका। इसी तरह राज्यसभा में भी करीब 114 घंटे काम होना था, लेकिन कार्यवाही लगभग 37 घंटे 20 मिनट ही चली। करीब 76 घंटे 40 मिनट का समय काम नहीं हो पाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
नई दिल्ली: स्टारलिंक विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क ने एक बार फिर मुकेश अंबानी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर अपने…
 10 October 2026
नई दिल्ली: गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स से जुड़े कानून के तहत अपराध का दोषी साबित होने पर भी जरूरी नहीं है कि जेल की ही सजा हो। GST काउंसिल की…
 10 October 2026
नई दिल्‍ली: मुकेश मांजू राजस्‍थान के झुंझुनू जिले से हैं। वह एनएसजी कमांडो रहे हैं। सेना की नौकरी के बाद पिलानी में उन्‍होंने ऑर्गेनिक फार्मिंग की अनूठी मिसाल पेश की…
 10 October 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में आज सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के कारण सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इसकी वजह से इस…
 10 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय रुपये की कीमत में हाल में डॉलर के मुकाबले काफी गिरावट आई और यह शतक पूरा करने के करीब पहुंच गया। रुपये में गिरावट के कई कारण…
 10 October 2026
नई दिल्ली: आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति हर्ष गोयनका ने बिस्कुट के मशहूर ब्रांड पारले-जी के बहाने नेताओं पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि पारले-जी के…
 08 October 2026
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति इलॉन मस्क ने देश के बड़े उद्योगपतियों पर भारत में स्टारलिंक को रोकने का आरोप लगाया है। मस्क ने X पर पोस्ट कर लिखा,'भारत के…
 08 October 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी से जुड़े एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लोन मामले में संबंधित कंपनियों ने 100 प्रतिशत बकाया मूलधन के साथ 10 प्रतिशत…
 08 October 2026
नई दिल्‍ली: जयपुर की मोनिका भाटी ने हौसले की मिसाल पेश की है। एक भयानक सड़क दुर्घटना और ब्रेन हेमरेज के बाद उन्‍होंने मौत को मात दी। इलाज के लिए…
Advt.