बैंकों ने गलत तरीके से बीमा बेचा तो खैर नहीं, रिजर्व बैंक ने दिखाई सख्ती, लिया जा सकता है कड़ा एक्शन

Updated on 11-06-2025 02:02 PM
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर बैंकों द्वारा बीमा जैसे वित्तीय उत्पादों की गलत बिक्री (मिस सेलिंग) पर चिंता जताई है और इस समस्या से निपटने के लिए दिशा-निर्देश बनाने पर विचार कर रहा है। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एम. राजेश्वर राव ने सोमवार को कहा, मिस सेलिंग से कम आय वाले परिवारों का योजनाओं पर भरोसा कम हो सकता है, खासकर जब उनके लिए सही और जरूरी उत्पादों को नजरअंदाज किया जाए। उन्होंने कहा कि RBI इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या वित्तीय उत्पादों और सेवाओं की गलत बिक्री को रोकने के लिए नियम बनाना जरूरी है।

RBI ने इससे पहले भी बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा वित्तीय उत्पादों की बढ़ती गलत बिक्री पर कई बार चिंता जाहिर की है। खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों और कम वित्तीय जानकारी रखने वाले लोगों को जटिल या गैर जरूरी निवेश उत्पाद बेचने पर आरबीआई चिंतित है, जिन्हें आम तौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट या बीमा के नाम पर बेचा जाता है।

माइक्रो फाइनेंस क्षेत्र को चेताया

राव ने मुंबई में वित्तीय समावेशन पर एक कार्यक्रम में कहा कि माइक्रो फाइनेंस क्षेत्र में अत्यधिक कर्ज, उच्च ब्याज दरें और सख्त वसूली प्रथाएं जैसी कई चुनौतियां हैं। हाल के महीनों में माइक्रो फाइनेंस कर्ज पर ब्याज दरों में कुछ कमी आई है, लेकिन कुछ जगहों पर ऊंची ब्याज दरें और अधिक मुनाफा लेने की प्रवृत्ति बनी हुई है। कुछ माइक्रो फाइनेंस कर्जदाता बहुत अधिक ब्याज वसूल रहे हैं, जबकि उनके पास सस्ते फंड के भी ऑप्शन हैं। यह अनुचित है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 June 2025
नई दिल्ली: अहमदाबाद के एयरपोर्ट के पास गुरुवार को एयर इंडिया का एक यात्री विमान क्रैश हो गया। बताया जाता है कि यह विमान टेक ऑफ के बाद क्रैश हुआ। यह…
 12 June 2025
नई दिल्ली: भारत में कार डीलरों के सामने एक बड़ी समस्या आ रही है। उनके पास बहुत सारी गाड़ियां बिना बिके पड़ी हैं। इनकी कीमत 52,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यानी…
 12 June 2025
नई दिल्ली: चीन की एक डिफेंस कंपनी के शेयर इस समय बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण पाकिस्तान का झूठ है, जिसे भारत ने दुनिया के सामने उजागर कर…
 12 June 2025
नई दिल्ली: अमेरिका की सरकार लगातार बजट घाटे से जूझ रही है। सरकार हर साल अपनी कमाई से ज्यादा खर्च कर रही है। दोनों पार्टियों की कोशिशों के बावजूद, जून 2025…
 12 June 2025
नई दिल्ली: रोपवे (Ropeway) चलाना टेक्निकल काम माना जाता है। इसमें जरा सी चूक जा जाए तो लोगों की जान का खतरा हो जाता है। लेकिन हरिद्वार के मनसा देवी रोपवे (Mansa Devi Temple…
 11 June 2025
नई दिल्ली: अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर मंगलवार को लगभग 12 फीसदी बढ़ गए। यह उछाल उन्हें 70 रुपये के स्तर पर ले गया। शेयर ने 10…
 11 June 2025
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर बैंकों द्वारा बीमा जैसे वित्तीय उत्पादों की गलत बिक्री (मिस सेलिंग) पर चिंता जताई है और इस समस्या से निपटने के…
 11 June 2025
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा संस में कुछ बदलाव होने वाले हैं। कंपनी के बोर्ड में कुछ नए लोगों को शामिल किया जाएगा। कुछ पुराने सदस्य अब रिटायर होने वाले हैं,…
 11 June 2025
नई दिल्ली: रतनइंडिया पावर लिमिटेड (RattanIndia Power Ltd) के शेयर में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को इसमें मार्केट खुलने के आधे घंटे में भीतर फिर से…
Advt.