‘आरोपी मौके पर पकड़ा फिर 'अज्ञात' कैसे?’, छेड़छाड़ केस में UP पुलिस को फटकार, पूछा- क्या CBI को सौंप दें सभी जांच

Updated on 01-10-2026 11:35 AM
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छेड़छाड़ के मामले की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर कड़ी नाराजगी जताई। जस्टिस संजय कुमार और संजीव सचदेवा की पीठ ने कहा, 'निर्धारित लाइन पर चलना एक बात है, लेकिन पूरी तरह झुक जाना दूसरी बात है।' कोर्ट ने यह टिप्पणी तब की, जब आरोपी को मौके पर पकड़ने के बावजूद FIR में 'अज्ञात मोटरसाइकिल सवार' दर्ज किया गया था।

पीठ ने कहा, अगर इसी तरह जांच होती रही तो उत्तर प्रदेश पुलिस को भंग कर सभी जांच CBI को सौंपने पर विचार करना पड़ सकता है। याचिकाकर्ता ने पुलिस रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण बताया।

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस से मांगा जवाब

  • याचिकाकर्ता के मुताबिक, आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था।
  • इसके बावजूद FIR अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई। कोर्ट ने यूपी पुलिस के वकील से पूछा कि जब व्यक्ति पकड़ा गया था तो FIR में अज्ञात क्यों लिखा गया?
  • याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि बाद में पुलिस रिपोर्ट मांगे जाने पर आरोपी का नाम जोड़ा गया और उसे क्लीन चिट भी दे दी गई।
  • सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस के हलफनामे को "पूरी तरह निराशाजनक" बताया। कोर्ट ने नया हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।
  • इसमें बताना होगा कि आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद FIR में मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात क्यों बताया गया।
  • संबंधित SHO को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।
  • कोर्ट ने यह भी पूछा कि आरोपी का नाम शुरू में क्यों नहीं दर्ज किया गया और बाद में किस आधार पर जोड़ा गया।

पुलिस पर कैसे हो भरोसा

पहुंच वाले व्यक्ति को बचाने के लिए पुलिस की कमजोर जांच के कई मामलों की पोल पहले भी अदालतों में खुली है। बुलंदशहर छेड़छाड़ मामले में आरोपी रंगे हाथों पकड़ा गया, लेकिन पुलिस ने हलफनामे में उसे 'अज्ञात' बता दिया। पुलिस आरोपी को बचाना चाहती थी। इसलिए उसने बाइक और शिकायत के समय को लेकर अलग-अलग बातें दर्ज कीं। ऐसे मामलों से पुलिस पर जनता का भरोसा और कम होता है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी इसी ओर इशारा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
आज का मौसम 1 अक्टूबर 2026: दिल्ली, यूपी, बिहार सहित देश के ज्यादातर राज्यों में अब मानसून की बारिश बेहद कम हो गई है। इस बीच सुबह और शाम के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव (इजराइल) जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में दो पायलटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद यात्रियों में दहशत फैल…
 01 October 2026
नई दिल्ली: टिकट बुकिंग के दौरान तकनीकी दिक्कतों और पैसे कटने के बावजूद टिकट नहीं बनने की शिकायतों पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार से जवाब मांगा।…
 01 October 2026
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छेड़छाड़ के मामले की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर कड़ी नाराजगी जताई। जस्टिस संजय कुमार और संजीव सचदेवा…
 01 October 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस को फटकार लगाई। मामला एक सड़क दुर्घटना का था, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: स्पेशल NIA कोर्ट ने कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक और 6 अन्य लोगों के खिलाफ PMLA के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया है। उन पर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई INDIA ब्लॉक की बैठक में, कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और TMC प्रमुख ममता…
 30 September 2026
नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (INDIA) के प्रमुख नेता आज दिल्ली में बड़ी बैठक कर रहे हैं। इसमें निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ संयुक्त अभियान…
 30 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान की ओर से एयरस्पेस बंद होने की वजह से भारत ने अब उसी के दोस्त यानी चीन से बातचीत कर रास्ता निकालने की कोशिश तेज कर दी…
Advt.