हिमांशी खुराना ने आसिम पर साधा निशाना, क्रिप्टिक पोस्ट कर कहा- मैंने वो कहा जो तुमने मेरे साथ किया है

Updated on 05-09-2026 05:03 PM
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में छाया है। हाल ही में हिमांशी ने आसिम रियाज को लेकर धर्म परिवर्तन वाले दावे किए थे, जिसपर आसिम ने भी पलटवार किया थ। अब एक बार फिर से अपने क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए हिमांशी ने आसिम पर निशाना साधा है।

हिमांशी ने अपने इस पोस्ट में क्लियर कहा है कि अगर कोई व्यक्ति अपने साथ हुई चीजों को लेकर बातें करता हो तो इसका मतलब ये नहीं कि वह किसी को बदनाम कर रहा है। यानी बिना नाम लिए अब उन्होंने साफ शब्दों में इतना ही कहा है कि उन्होंने वही बातें लोगों के सामने रखी हैं जो उनके साथ हुई। हिमांशी ने कहा कि उन्होंने किसी के बारे में गलत बातें नहीं की और उस दौर में जो कुछ उनके साथ हुआ उन अनुभवों पर बातें की हैं।

हिमांशी खुराना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया माइली साइरस का कोट

हिमांशी ने माइली साइरस का एक कोट इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे माइली साइरस की बात से जुड़ाव महसूस हुआ जब उन्होंने कहा, मैंने तुम्हारे बारे में बुरा नहीं बोला। मैंने उस बारे में बात की जो तुमने मेरे साथ किया। अगर इससे तुम बुरे दिखते हो, तो यह तुम्हारे और तुम्हारे व्यवहार के बीच की बात है।' उन्होंने आगे कहा, 'क्योंकि अपने अनुभव के बारे में सच बताना कड़वाहट नहीं है। यह स्पष्टता है।' हिमांशी ने आगे कहा, 'जब उन्हें मेरी शांति को नुकसान पहुंचाने में कोई दिक्कत नहीं थी।' पोस्ट की एक और लाइन में लिखा था, 'कभी-कभी सच इसलिए कठोर लगता है क्योंकि किसी को खामोशी से फायदा हो रहा होता है।'

हिमांशी ने विशाल आदित्य सिंह के पोस्ट पर भी किया कमेंट

हिमांशी ने एक्टर विशाल आदित्य सिंह के हालिया पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने आसिम रियाज पर निशाना साधा था। विशाल के पोस्ट पर कमेंट करते हुए हिमांशी ने लिखा, 'आपको भी क्या पड़ी थी पॉडकास्ट में जाकर बोलने की, पॉडकास्ट में बोलने की जरूरत नहीं थी।' इस पर विशाल ने जवाब दिया, "@iamhimanshikhurana बुरा तो तुम्हें लगना चाहिए था उस पॉडकास्ट के बाद, लेकिन हमारी बुआ जी रूठ गईं।'

धर्म परिवर्तन को लेकर भी बढ़ा विवाद

हालिया बयानों में हिमांशी ने अपने धर्म को लेकर दबाव महसूस करने और धर्म परिवर्तन को लेकर बातचीत होने का दावा किया है। वहीं, आसिम ने इस आरोप से इनकार किया है कि उन्होंने कभी हिमांशी से धर्म बदलने के लिए कहा था। दोनों के अलग-अलग बयानों के बाद उनके पुराने रिश्ते और ब्रेकअप की वजह एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

'बिग बॉस 13' में शुरू हुई थी हिमांशी-आसिम की लव स्टोरी

बिग बॉस 13 में मिलने के बाद हिमांशी और आसिम रियाज टीवी के सबसे फेमस कपल्स में शामिल हो गए थे। शो खत्म होने के बाद भी दोनों का रिश्ता जारी रहा, लेकिन 2023 में दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया। उस वक्त उन्होंने अपनी धार्मिक मान्यताओं में अंतर को ब्रेकअप की वजह बताया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
Advt.