अनुप्रिया ने बताया कब तक आएगी 'हनुमान अंश 2'
उन्होंने कहा, 'फिल्म 1.5 करोड़ रुपये से थोड़ी ज़्यादा लागत में बनी थी, लेकिन यह 2 करोड़ रुपये नहीं थी। बजट 2 करोड़ रुपये से कम ही रहा। इसके तीन प्रोड्यूसर हैं और हममें से हर एक ने इन्वेस्टमेंट का एक-तिहाई हिस्सा दिया है।' जब उनसे सीक्वल की रिलीज की योजनाओं के बारे में पूछा गया, तो अनुप्रिया ने कहा कि अभी टाइमलाइन बताना जल्दबाजी होगी, क्योंकि प्रोजेक्ट पर अभी विस्तार से बातचीत शुरू होनी बाकी है।अभी कोई पक्की समय-सीमा बताना जल्दबाजी होगी। हमारे डायरेक्टर ने एक और फिल्म साइन की है, इसलिए जाहिर है कि इसमें कुछ समय लगेगा। हमारी टीम ने अभी तक इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से चर्चा भी नहीं की है। जब तक ऐसा नहीं हो जाता, तब तक किसी तारीख का ऐलान करना सही नहीं होगा।

