मप्र में शिक्षकों की स्वैच्छिक ट्रांसफर नीति पर बढ़ा असंतोष: पोर्टल बंद होने से हजारों शिक्षक आवेदन से वंचित

Updated on 26-06-2026 02:36 PM
 भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति-2026 को लेकर असंतोष सामने आया है। तय समय सीमा पूरी होने के बाद पोर्टल बंद हो गया, जिससे हजारों शिक्षक आवेदन नहीं कर सके। शिक्षकों का कहना है कि ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता, तकनीकी दिक्कतों और कई अव्यावहारिक शर्तों के कारण बड़ी संख्या में पात्र शिक्षक भी आवेदन से वंचित रह गए।

कई शिक्षक प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए

पोर्टल पर कई मामलों में सेवा विवरण गलत दिखने और रिक्त पदों की जानकारी अस्पष्ट होने की शिकायतें भी सामने आई हैं। शिक्षक संगठनों का आरोप है कि गैर-शैक्षणिक कार्यों और अन्य ड्यूटियों के कारण भी कई शिक्षक प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए। इससे पूरे प्रदेश में नाराजगी का माहौल है।

चयन प्रक्रिया 20 अगस्त तक पूरी करने की योजना है

इसी बीच शासकीय शिक्षक संगठन ने विकासखंड अकादमिक समन्वयक (बीएसी) और जनशिक्षक पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 52 से बढ़ाकर 56 वर्ष करने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि अनुभवी शिक्षकों को मौका मिलना चाहिए, क्योंकि वर्तमान सीमा कई योग्य उम्मीदवारों को बाहर कर रही है। राज्य शिक्षा केंद्र ने इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई तक तय की है और चयन प्रक्रिया 20 अगस्त तक पूरी करने की योजना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति-2026 को लेकर असंतोष सामने आया है। तय समय सीमा पूरी होने के बाद पोर्टल बंद हो गया, जिससे हजारों शिक्षक…
 26 June 2026
भोपाल। अयोध्या बायपास स्थित सैनी इंडेन गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में आ गई है। पिछले छह महीनों में दूसरी बार गैस सिलिंडरों से गैस चोरी का मामला सामने…
 26 June 2026
 भोपाल। प्रदेश में दस साल बाद एक बार फिर पदोन्नति को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के पदोन्नति नियम 2025 पर कोई स्थगन न होने…
 26 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बंद कमरों में बैठकर आंकड़ेबाजी कर रही है कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को फायदा हो रहा है, लेकिन जमीन पर यह…
 26 June 2026
 भोपाल। शहर के घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति करने वाली कंपनी थिंक गैस ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। साल 2024 में…
 26 June 2026
भोपाल । भोपाल मेट्रो के सुभाष नगर से एम्स मेट्रो स्टेशन के बीच बने प्रायोरिटी कॉरिडोर के ट्रैक पर गुरुवार को रफ्तार और सुरक्षा का कड़ा इम्तिहान हुआ। दिल्ली से…
 26 June 2026
भोपाल। भोपाल जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को बरखेड़ा नाथू, कलखेड़ा और बिलखिरिया क्षेत्र में करीब 28 करोड़ रुपये मूल्य की…
 26 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में मंगलवार की रात एक ऐसा डरावना वाकया सामने आया, जिसे सुनकर किसी भी बाइक सवार के रोंगटे खड़े हो जाएं। रंगमहल चौराहे…
 26 June 2026
भोपाल। आवासीय परियोजनाओं की विभिन्न अनुमतियों और उपभोक्ताओं के हितों की चिंता करने वाले राज्य भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में अध्यक्ष का पद पौने तीन माह से रिक्त हैं। एपी…
Advt.