जेल में बंद रामगोपाल अग्रवाल और उनके भतीजे के घर ED की दबिश
Updated on
20-08-2026 02:51 PM
धमतरी। धमतरी से बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड स्थित आवास पर दबिश दी। रामगोपाल अग्रवाल फिलहाल जेल में बंद हैं। इसी दौरान उनके भतीजे के घर भी ईडी की टीम पहुंची है।
सुबह करीब 7 बजे पहुंची ED की टीम मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की कार्रवाई कथित शराब, कोल और कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की जा रही है। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे ईडी की टीम दो अलग-अलग वाहनों से रामगोपाल अग्रवाल के घर पहुंची। वहीं रामगोपाल अग्रवाल के भतीजे प्रतीक अग्रवाल के धमतरी स्थित आवास पर भी रेड की सूचना है।
मौके पर सुरक्षा बल के जवानों सहित करीब आठ सदस्यीय टीम मौजूद बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आवाजाही पर रोक लगाई गई है। टीम अंदर जरूरी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
शराब घोटाला मामले में जेल में हैं रामगोपाल अग्रवाल रामगोपाल अग्रवाल को 11 अगस्त 2026 को चर्चित शराब घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई थी। इसके बाद से वह जेल में हैं।
इससे पहले करीब तीन साल से फरार चल रहे रामगोपाल अग्रवाल ने 8 जुलाई को EOW कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया था। मेडिकल जांच के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से पुलिस रिमांड पर भेजा गया। इसके बाद उनकी रिमांड अवधि बढ़ाई गई थी।
क्या है कोल लेवी घोटाला? जांच एजेंसियों के मुताबिक, वर्ष 2019 से 2022 के बीच कोयला परिवहन से जुड़े कारोबारियों से प्रति टन अवैध वसूली किए जाने का आरोप है। इस मामले में करीब 540 करोड़ रुपये की अवैध लेवी वसूले जाने की बात सामने आई है।
कोल लेवी मामले में EOW-ACB ने 35 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की थी। FIR में जांच के दौरान सामने आए विभिन्न साक्ष्यों का भी उल्लेख किया गया है।
कोरिया। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने बुधवार को बैकुंठपुर शहर के प्रसिद्ध इंदिरा पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में साफ-सफाई, नागरिक सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मुख्य…
रायपुर। राजधानी में दोस्तों के साथ घूमने निकले 24 वर्षीय युवक की एक दर्दनाक हादसे में जान चली गई। मौदहापारा निवासी आदिल खान अपने तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर…
रायपुर। महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी विकास गर्ग को बुधवार को रायपुर स्थित…
भिलाई। फुल कॉन्टैक्ट कराते मार्शल आर्ट्स की संस्था कारा कु जुबो काई कान वा फुल कॉन्टैक्ट कराते की दुर्ग जिला इकाई की ओर से कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन…
भिलाईनगर, नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कामर्शियल काम्पलेक्स…
दुर्ग। राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी 30,000 हजार रूपये निर्धारित करने, पुराना पेंशन योजना लागू करने, ईएसआई की वेतन सीमा में बढ़ोहत्तरी, योजना के कर्मचारियों के मानदेय में वृद्वि, नगरीय निकाय कर्मचारियों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की दो महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पुलिस मुख्यालय ने खेल के आधार पर क्रम से पूर्व पदोन्नति के तहत दो महिला…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी विभिन्न आदेशों और अधिसूचनाओं के तहत 56 नए सिविल जज…
धमतरी। धमतरी से बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड स्थित आवास पर दबिश…