पाकिस्तान में चीन और तुर्की ने लगातार 60 घंटे तक उतारे हथियार? ट्रांसपोर्ट प्‍लेन लगा रहे थे चक्कर, भारत अलर्ट

Updated on 20-08-2026 04:53 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अंदर चीन और तुर्की के विमानों ने लगातार 60 घंटों तक कोई ऑपरेशन चलाया है। दोनों देशों के विमान लगातार कुछ एयरलिफ्ट करते पाए गये हैं। हालांकि उनका क्या मकसद था, उन्होंने पाकिस्तान में क्या उतारा है इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन भारत की एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हैं। न्यूज 18 ने सूत्रों के हवाले से संभावना जताई है कि शायद दोनों देशों ने पाकिस्तान में सैन्य उपकरण उतारे हैं।

सुरक्षा सूत्रों का दावा है कि भारी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमानों ने लगभग 60 घंटों के दौरान पाकिस्तानी एयरबेस के कई चक्कर लगाए हैं। न्यूज 18 ने एक सीनियर इंटेलिजेंस अधिकारी के हवाले से बताया है कि चीन के मिलिट्री विमानों को रावलपिंडी के पास पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस और कराची के मसरूर एयरबेस पर उतरते देखा गया है। इस दौरान तुर्की के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान भी शामिल थे।

60 घंटे में पाकिस्तान में क्या उतार गए चीन और तुर्की के सैन्य विमान?

रिपोर्ट में सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि विमानों की आवाजाही का संबंध सैन्य उपकरणों जिनमें ड्रोन और रक्षा से जुड़ी अन्य सामग्री शामिल हैं उनके के ट्रांसपोर्टेशन से था। यह गतिविधि पाकिस्तान, चीन और तुर्की के बीच रक्षा के क्षेत्र में लगातार मजबूत होते रिश्तों के बीच हो रही है। इसका मतलब है कि तुर्की और चीन ने पाकिस्तान में भारी संख्या में हथियार भेजे हैं और भारत को लगातार अलर्ट रहने की जरूरत है।

पाकिस्तान लंबे समय से सैन्य साजो-सामान जैसे लड़ाकू विमान, एयर-डिफेंस सिस्टम और बिना पायलट वाले प्लेटफॉर्म के लिए चीन पर काफी हद तक निर्भर रहा है। पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सैन्य झड़प के बाद से यह रिश्ता और भी गहरा हुआ है। चीन ने माना है कि उस टकराव के दौरान उसके एविएशन इंडस्ट्री के कर्मचारियों ने पाकिस्तान को तकनीकी मदद दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी सत्ता के खिलाफ पिछले 71 दिनों से लगातार प्रदर्शन चल रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन को कुचलने के लिए पाकिस्तानी सेना…
 20 August 2026
यरुशलम: फिलिस्तीनी अथॉरिटी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया है। भारत और फिलिस्तीन के अधिकारियों के बीच कई राजनयिक…
 20 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अंदर चीन और तुर्की के विमानों ने लगातार 60 घंटों तक कोई ऑपरेशन चलाया है। दोनों देशों के विमान लगातार कुछ एयरलिफ्ट करते पाए गये हैं। हालांकि…
 20 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में मौजूद एक भारत विरोधी एक्टिविस्ट नेटवर्क राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ मुहिम चला रहा है। यह एक्टिविस्ट नेटवर्क मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा का…
 19 August 2026
दम्माम: भारत के 80वां स्वतंत्रता दिवस दिवस का जश्न सऊदी अरब में धूमधाम से मनाया गया है। इस मौके पर इंडियन ओवरसीज फोरम (IOF) ने लुलु मॉल के साथ मिलकर…
 19 August 2026
पेरिस: फ्रांस राफेल लड़ाकू विमान के F5 वैरिएंट को एक बहुत ज्यादा अपग्रेड किए गए 4.5-जेनरेशन फाइटर के तौर पर विकसित कर रहा है। यह एक नेटवर्क वाले 'फ्लाइंग कमांड…
 19 August 2026
काठमांडू: भारत और नेपाल के गृह मंत्रालय के सीनियर अधिकारी गुरुवार और शुक्रवार को देहरादून में बॉर्डर मैनेजमेंट और दोनों देशों के बीच सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत…
 19 August 2026
लंदन: ब्रिटेन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सर विंस केबल ने भारत की जमकर तारीफ करते हुए उसे एक स्विंग कंट्री कहा है। उन्होंने कहा कि भारत उन देशों में सबसे…
 19 August 2026
वॉशिंगटन: चीन के बढ़ते खतरे के बीच अब अमेरिकी सेना भी यूक्रेन युद्ध से सबक लेते हुए दक्षिण कोरिया से K9 मोबाइल तोप लेने जा रही है। अमेरिकी सेना एक…
Advt.