तारिक रहमान के ब्रिक्स में ना आने पर काटी बांग्लादेश की बिजली? अडानी के गोड्डा प्लांट बंद होने पर भड़की BNP

Updated on 18-09-2026 11:57 AM
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह प्लांट बांग्लादेश को बिजली सप्लाई करता है, जो खराबी आने की वजह से बंद हो गया था। इससे बीते हफ्ते तीन दिन तक बांग्लादेश में बिजली का संकट रहा। इस पर तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी ने ना सिर्फ नाराजगी जताई है बल्कि इसे रहमान के ब्रिक्स में ना आने से जोड़कर भारत पर 'साजिश' जैसा आरोप लगा दिया है।

सत्ताधारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के सीनियर नेता रूहल कबीर रिजवी ने कहा है कि झारखंड में अडानी पावर की गोड्डा यूनिट का बंद होना पिछले वीकेंड नई दिल्ली में हुए ब्रिक्स समिट में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शामिल ना होने से जुड़ा है। भारत की मेजबानी में दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स समिट हुई है। जिसमें दावत के बावजूद तारिक रहमान शामिल नहीं हुए।

BNP नेता का आरोप

झारखंड में अडानी पावर की दो यूनिट में से एक के बंद होने पर हुए एक सवार पर BNP के कार्यवाहक महासचिव कबीर रिजवी ने कहा कि ऐसा रहमान के ब्रिक्स समिट में शामिल ना होने के कारण हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने रहमान को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि किसी और भूमिका में आमंत्रित किया था।

रिजवी ने कहा, 'तारिक रहमान एक संप्रभु देश के प्रधानमंत्री हैं। तो क्या आप (दिल्ली) उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं बुलाएंगे? ऐसा नहीं हो सकता। वह नहीं गए और ऐसा कर देश की गरिमा को बनाए रखा। तारिक के ना जाने के फैसले के अगले ही दिन प्लांट बंद कर दिया गया। इसके पीछे क्या वजह हम आसानी से समझते हैं कि ये क्यों हुआ।'

क्या है प्लांट बंद होने का मामला

झारखंड के प्लांट 800 MW की यूनिट-2 गुरुवार आधी रात (10 सितंबर) बॉयलर में खराबी आने के बाद बंद हो गई। इससे बांग्लादेश को 84 घंटों तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा और कई शहरों में अंधेरा छा गया। यूनिट को 13 सितंबर दोपहर बांग्लादेश के नेशनल ग्रिड से सिंक्रोनाइज कर बिजली सप्लाई शुरू की गई।

अडानी पावर की 1,600 MW की दो यूनिट (2x800 MW) झारखंड के गोड्डा जिले में स्थित हैं। कंपनी के अनुसार, अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट पहला ऐसा थर्मल पावर प्लांट है, जो अपनी पूरी बिजली सप्लाई 130 km लंबी, 400 kV क्रॉस-कंट्री डबल-सर्किट ट्रांसमिशन लाइन के जरिए बांग्लादेश को एक्सपोर्ट करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.