जनसमस्या निवारण शिविर में नागरिकों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा और स्वच्छता की शपथ

Updated on 13-05-2026 06:36 PM

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।शिविर में प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ-साथ जनजागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सामूहिक शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। लोगों ने अपनी समस्याएं लिखित आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत कीं। कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही इसे प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने और नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित यह शिविर न केवल समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बना, बल्कि नागरिकों को जागरूक कर जिम्मेदार और सहभागी समाज निर्माण की दिशा में प्रेरित करने वाला आयोजन भी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2026
रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रदेशभर में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के…
 13 May 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में…
 13 May 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जशपुर जिले के नगर पंचायत कोतबा में जनसमस्या निवारण शिविर के साथ स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया…
 13 May 2026
रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कुपोषण नियंत्रण तथा बाल संरक्षण को लेकर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर लगातार गंभीर पहल की जा रही है।…
 13 May 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने के आह्वान से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री…
 13 May 2026
रायपुर। भैरमगढ़ विकासखंड के दूरस्थ ग्राम चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन ला दिया है। अब गांव के हर घर तक नल के माध्यम…
 13 May 2026
रायपुर। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महासमुंद जिले की श्रीमती आरती…
 13 May 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों का निर्माण समय-सीमा में पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन बलरामपुर-रामानुजगंज ने निगरानी और समीक्षा तेज कर दी है। इसी क्रम में…
 13 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” अब लोगों के लिए सिर्फ शिकायतों के निराकरण का मंच नहीं रह गया है, बल्कि यह शासन की योजनाओं को सीधे जरूरतमंदों तक…
Advt.